• November 24, 2022

बीजेपी कार्यकर्ता आज दोपहर 1 बजे निगम कर्मियों को वेतन नहीं मिलने के विरोध में वोरा का पुतला फूंकेंगे

बीजेपी कार्यकर्ता आज दोपहर 1 बजे निगम कर्मियों को वेतन नहीं मिलने के विरोध में वोरा का पुतला फूंकेंगे

ट्राइसिटी एक्सप्रेस बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दुर्ग निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को वेतन जारी नही किए जाने का विरोध शुरू कर दिया है। शीतला चंडी मंडल की बैठक में विरोध किया जाना तय किया गया है। बैठक में

भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, पार्षद नरेंद्र बंजारे,मनीष साहू,चमेली साहू लीना देवंगन कुमारी साहू, राजा महोबिया आदि मौजूद थे। कार्यकर्ता मौजूद थे।
                  इस सम्बंध में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित शहर के मंडल अध्यक्षगण चंद्रशेखर चंद्राकर,लुकेश बघेल दीपक चोपड़ा सहित भाजपा पार्षदो ने संयुक्त रूप से कहा कि निगम में 3 साल की कांग्रेसी शासनकाल में विधायक अरुण वोरा से लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल तक सभी सत्ता की नशा में मदहोश है। शासन कि योजनाओं को जनता तक पहुँचाने अपने जी जान लगाकर सेवा देने वाले कर्मचारियों को विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल के कांग्रेसी परिषद के कुप्रबंधन के चलते हुए निगम की वित्तीय संकट के कारण अधिकारियों कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ रहे हैं। विधायक अरुण वोरा व सभापति राजेश यादव का खुलेआम सत्ता का दुरुपयोग करते हुए निगम खर्चे से तामझाम में जन्म दिन मना रहे हैं। विधायक के इस करतूत से आक्रोशित है और इस मामले पर अब भाजपा संगठन ने भी कड़ा रुख अपना लिया है। इस मुद्दे को लेकर 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे भाजपा पार्षद व संगठन द्वारा शहर के कांग्रेस विधायक अरुण वोरा का  पटेल चौक में पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया जाएगा।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…