• November 17, 2023

वोरा की अपील वोट जरूर करें, इससे ही शहर का विकास आगे बढ़ेगा

वोरा की अपील वोट जरूर करें, इससे ही शहर का विकास आगे बढ़ेगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शहर विधायक और दुर्ग शहर से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा ने लोगों से अपील की है कि वोट जरूर करें। इससे ही शहर का विकास आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि दिवंगत मोतीलाल वोरा के सपनों को साकार करना है। दुर्ग शहर को ऊंचाइयों तक पहुंचना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो भी वायदे किए, उनको पूरा किया। आगे भी महिलाओ को गृह लक्ष्मी योजना के तहत 15 हजार रुपए एक मुश्त खाते में ट्रांसफर करने का वायदा उन्होंने घोषणा पत्र में किया है।  इसके अलावा कर्ज माफी का वायदा किया है।  कांग्रेस ने अपने नए घोषणा पत्र में 32 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीदी के साथ पहले की तरह इस बार भी कर्ज माफ करने का वादा किया है। 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी होगी। सभी सरकारी स्कूलो में केजी से पीजी तक नि:शुल्क शिक्षा, 200 यूनिट बिजली फ्री भूमिहीनो को 10 हजार प्रति वर्ष, 17.50 लाख गरीब परिवार को आवास 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज के साथ गृहलक्ष्मी योजना की घोषणा ऐतिहासिक व जनकल्याणकारी है। कांग्रेस के शासन में दुर्ग शहर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। इसे और संवारना है। इसके लिए सबका साथ जरूरी है। इसीलिए कांग्रेस सरकार का दोबारा बनना जरूरी है। इन्हीं आशाओं के साथ सभी मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की पुनः अपील करता हूं। आप सभी का अरुण वोरा


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…