• November 22, 2023

विधायक वोरा के जन्मदिवस पर निवास में उमड़ी युवाओं एवं महिलाओं की भीड़

विधायक वोरा के जन्मदिवस पर निवास में उमड़ी युवाओं एवं महिलाओं की भीड़

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*सोनिया, राहुल, खड़गे, सीएम भूपेश समेत राष्ट्रीय नेताओं ने दी बधाई*

*माता का आशीर्वाद लेकर की दिन की शुरुवात, कहा जनता के प्रेम व स्नेह से अभिभूत हूँ*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के जन्मदिन पर श्रीमती सोनिया गांधी , राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विस् अध्यक्ष चरणदास महंत समेत कई वरिष्ठ एवं राष्ट्रीय नेताओं ने ईमेल एवं दूरभाष द्वारा वोरा को बधाई दी।
वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदीप चौबे , आर एन वर्मा, लक्ष्मण चंद्राकर, राजेन्द्र साहू ने उनके निवास में पहुंच कर वोरा का जन्मदिन मनाया। इस दौरान वोरा निवास में युवाओं महिलाओं एवं कांग्रेसजनों समेत आम जनता का हुजूम उमड़ा रहा। अपनी सहज सरल छवि के साथ अलग पहचान बनाने वाले अरुण वोरा ने दिन की शुरुवात अपने पिता श्री मोतीलाल वोरा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर माता श्रीमती शांति वोरा का आशीर्वाद लेकर किया। लोगों के आगमन व निवास पर उमड़ी भीड़ के बीच उन्होंने कहा कि शहर की जनता का प्रेम एवं स्नेह अभिभूत करने वाला है। जिस प्रकार से लोगों ने पिछले कई वर्षों से उन पर विश्वास जताया है उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास अंतिम सांस तक जारी रहेगा यह एक ऐसा ऋण है जिसे चुकाना बेहद कठिन है किंतु दशकों का पारिवारिक संबंध उन्हें लगातार कार्य करने एवं जनभावनाओं के अनुरूप शहर को संवारने हेतु विकास कार्य करवाने प्रेरित करता है। सुबह से ही पद्मनाभपुर स्थित विधायक निवास में लोगों का तांता लगा रहा ढोल नगाड़े, आतिशबाजी, छत्तीसगढ़िया लोक कलाकारों की प्रस्तुति के बीच बधाई देने वालों में महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष गया पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुवाल, एमआईसी के सदस्यगण, समस्त पार्षद एवं एल्डरमैन, वरिष्ठ नागरिक संघ, अनेक समाज के प्रमुख, भिलाई से बृजमोहन सिंह, वशिष्ठ नारायण मिश्रा, सीजू एंथोनी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नीता जैन समेत सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं नागरिकगण शामिल थे।


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…