• November 28, 2023

वोरा ने शिरडी में साईं दर्शन किए, जीत का मांगा आशीर्वाद

वोरा ने शिरडी में साईं दर्शन किए, जीत का मांगा आशीर्वाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अरुण वोरा ने आज सोमवार को शिरडी के सांई बाबा मंदिर में दर्शन किये और चुनाव में स्वयं की जीत के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस की विजय की कामना की। वोरा ने दुर्ग शहरवासियों के कल्याण और सुख समृद्धि के साथ ही पूरे प्रदेश में लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
वोरा ने महाराष्ट्र के अहमद नगर स्थित शिंगणापुर के शनि मंदिर में भी शनिदेव के दर्शन किये और पूजा अर्चना की। वोरा ने विधानसभा चुनाव में विजय के साथ सभी के कल्याण और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान वोरा की धर्मपत्नी मंजू वोरा भी मौजूद रहीं। मान्यता है कि शिरडी के साईं बाबा मंदिर में आने वाले भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। इसी तरह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिंगणापुर को शनि देव का जन्म स्थान माना जाता है। यहां शनि देव की काले रंग की प्रतिमा स्वयंभू मानी जाती है। शनिदेव की प्रतिमा के ऊपर कोई छत नहीं है। खुले आसमान के नीचे शनि की प्रतिमा पत्थर के रूप में स्थापित है। मान्यता है कि यहां शनि की प्रतिमा के दर्शन मात्र से शनि दोष दूर हो जाता है।


Related News

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर भारी वस्तु से किया जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। दिनांक 21.11.2026 को प्रार्थिया पूर्णिमा बंजारे पति कमलेश बंजारे उम्र 31 साल…
महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन के माध्यम से छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस के तत्वावधान में विद्यार्थियों को दी गई संक्रमण, बचाव और उपचार की जानकारी

महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को…
नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना

नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले में औषधीय फसलों के उत्पादन एवं लघु वनोपज संग्रहण से जुड़े…