• December 1, 2023

मतगणना से पहले मंदिर, दरगाह में मत्था टेक रहे हैं वोरा

मतगणना से पहले मंदिर, दरगाह में मत्था टेक रहे हैं वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सुबह स्व. हेमचंद यादव के निवास पहुंचकर किया नमन
दुर्ग। आज दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं छग शासन के पूर्व मंत्री स्व. हेमचंद यादव का जन्मदिन है। स्व. यादव और अरुण वोरा एक दूसरे के चिरपरचित राजनीतिक प्रतिद्वंदी रहे है। इसके बावजूद वोरा आज सुबह- सुबह स्व. हेमचंद यादव के निवास पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। राजनैतिक रुप से एक दूसरे के प्रतिद्वंदी होने के बावजूद दोनों के बीच हमेशा आत्मीयता आज भी देखने को मिली। यहां से वोरा मीलपारा में शंकरधारिणी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। मंदिर से बाहर निकले तो वोरा की सरलता और सज्जनता का सम्मान हुआ। यहां महिलाओं ने वोरा के माथे पर तिलक लगाकर पुष्पहार पहनाकर स्वागत- अभिनंदन किया। विजयश्री का आर्शीवाद दिया। वहां से वोरा ने भिलाई-3 स्थित दरगाह में भी चुनाव में विजय के लिए प्रार्थना की।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…