• December 4, 2023

वोरा की ऐसी हार उम्मीद से परे, भीतरघाती अपना काम कर गए

वोरा की ऐसी हार उम्मीद से परे, भीतरघाती अपना काम कर गए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

तीन बार के विधायक अरुण वोरा दुर्ग से चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही दुर्ग शहर में कांग्रेस से कांग्रेस की राजनीतिक नया उदय माना जा रहा है। अब तक वोरा परिवार के इर्द गिर्द ही दुर्ग शहर की राजनीति घूमते रही है। अरुण वोरा के हारने के साथ ही पार्टी के कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखी जा रही है। उनका मानना है कि पार्टी में अब प्रतिभावान को मौका मिलने का रास्ता खुलेगा। चाटुकारों घर बैठना पड़ेगा। अरुण वोरा 49209 वोट मिले, जबकि भाजपा के गजेंद्र यादव को  97906 वोट मिले। इस प्रकार वोरा 48697 मतों के एक बड़े अंतर से हारे। उनकी यह हार प्रदेश में संभवतः दूसरी सबसे बढ़ी हार है। वोरा 7 बार से कांग्रेस की टिकट लड़ते रहे हैं। इसमें 3 बार जीते और चार बार हारे हैं। इस चुनाव में उनकी हार कई मायने में अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि वोरा से उनके अपने ही नाराज चल रहे थे, जिन्होंने किला बंदी कर उन्हे हराने में कहीं कोई कोर कसर नहीं। जिसका ही परिणाम है कि इतनी बड़ी हर हुई। निराशा उनके चेहरे में देखी जा रही है। उनकी उम्र भी ढल रही है। माना जा रहा है की उनका राजनीति सफर अब समाप्ति की ओर है। उनके पिता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन के बाद वैसे भी उनका राजनीतिक कद घटा है।

भाजपा में सरोज पांडे के इतर नए नेता का उदय

दुर्ग से भाजपा ने पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के निधन के बाद एक खालीपन महसूस किया जा रहा था। गजेंद्र के चुनाव जीतने के बाद एक नए नेता का उदय हो गया है। हेमचंद के निधन के बाद राजनीति सरोज पांडे के आसपास ही घूम रही थी। मजबूरी में लोगों को उनके दरबार में हाजरी लगानी पड़ रही थी। अब परिस्थिति बदल गई है। कार्यकर्ताओं को एक नया ऊर्जामान नेता मिल गया है, जो अब तक उनके बीच था। हर सुख दुख का साथी, हमदर्द और दोस्त मिल गया है। अब देखना यह है कि गजेंद्र अपने इन साथियों की अपेक्षाओं को कैसे पूरा कर पाते हैं।


Related News

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर भारी वस्तु से किया जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। दिनांक 21.11.2026 को प्रार्थिया पूर्णिमा बंजारे पति कमलेश बंजारे उम्र 31 साल…
महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन के माध्यम से छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस के तत्वावधान में विद्यार्थियों को दी गई संक्रमण, बचाव और उपचार की जानकारी

महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को…
नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना

नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले में औषधीय फसलों के उत्पादन एवं लघु वनोपज संग्रहण से जुड़े…