• February 2, 2023

केन्द्रीय बजट से नहीं मिलेगी महंगाई से राहत पेट्रोल-डीजल ना रसोई गैस की कीमत होगी कम: वोरा

केन्द्रीय बजट से नहीं मिलेगी महंगाई से राहत पेट्रोल-डीजल ना रसोई गैस की कीमत होगी कम: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

केन्द्रीय बजट से नहीं मिलेगी महंगाई से राहत
पेट्रोल-डीजल ना रसोई गैस की कीमत होगी कम: वोरा

छग स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमन एवं विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पिछले 8 वर्ष से केन्द्र में काबिज भाजपा सरकार ने केन्द्रीय बजट में आम जनता को कुछ भी नही दिया। इस बार भी केन्द्रीय बजट में आंकडो का मायाजाल बुना गया है। आम जनता को बजट से कोई राहत नही मिलेगी। न तो केन्द्रीय बजट से पेट्रोल की कीमत में कमी होगी न डीजल का रेट कम होगा और न ही रसोई गैस की कीमत 4 सौ रुपए हो पाएगी। महंगाई चरम पर है और आम जनता को महंगाई की मार से बचाने के लिए बजट में कोई भी प्रावधान नही किया गया है। वोरा ने कहा कि आज से 8 वर्ष पहले 100 स्मार्ट सिटी के लिए 48 हजार करोड़़ का प्रावधान किया गया था आज तक एक भी स्मार्ट सिटी नही बनी। 2022 तक सबको आवाज देने की घोषणा केन्द्र सरकार ने की थी, इस योजना का भी हाल बेहाल है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर साल अरबो रुपए का बजट प्रावधान का कोई अर्थ नही रह गया है। आम जनता के लिए केन्द्रीय बजट पूरी तरह बेमानी साबित हो रहा है। वोरा ने कहा कि बजट आम आदमी को राहत देने के लिए बानाय जाना चाहिए। केन्द्र सरकार के बजट से देश की जनता को कोई तोहफा नही दिया गया है। यह बजट केवल कागजी पुलिंदा है, जिससे नागरिको को कोई राहत नहीं मिलने वाली। किसान, मजदूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग को कुछ नही मिला। बजट से इन सभी वर्गो में निराशा है। ये बजट चंद बड़े लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है।

 


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…