• November 7, 2023

शहर ने ऐसा जनसैलाब पहले नहीं देखा, हर ​तरफ सिर्फ वोरा ही वोरा…मुख्यमंत्री के भी जयकारे लगे

शहर ने ऐसा जनसैलाब पहले नहीं देखा, हर ​तरफ सिर्फ वोरा ही वोरा…मुख्यमंत्री के भी जयकारे लगे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- कांग्रेस इस बार 75 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाएगी

दुर्ग। सोमवार को शहर ने एक ऐतिहासिक रोड शो देखा। यह रोड शो प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का था, जिसमें हजारों की संख्या में काफिला शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरा। मुख्यमंत्री ने यह रोड शो दुर्ग के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के समर्थन में निकाला। मुख्यमंत्री ने इस रोड शो के जरिए उन लोगों को भी संदेश देने का प्रयास किया जो पार्टी लाइन से बाहर जाकर घर बैठ गए हैं, या पार्टी को हराने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का काफिला नाका चौक से शुरू हुआ, जो हरिजन पारा, शिव पारा, चंडी मंदिर, ब्रह्ममण पारा, तकिया पारा, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक होते हुए शहर के अन्य प्रमुख स्थलों से होकर गुजरा। लोगों की माने तो शहर ने मुख्यमंत्री के रोड शो जैसा सैलाब पहले नहीं देखा। लोग स्वस्फूर्त होकर काफिले के साथ चल रहे थे। जगह जगह मुख्यमंत्री और अरुण वोरा का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने भी अरुण वोरा को जीत दिलाकर पार्टी और मुख्यमंत्री का हाथ मजबूत करने की अपील लोगों से की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एक एक वोट कीमती है, इसलिए हर कोई वोट जरूर करे। वोरा ने कहा कि सरकार ने किसानों का कर्जा माफ़ किया, बिजली बिल हाफ किया। महिलाओं को निर्भर बनाया। आदिवासियों के विकास के लिए तमाम योजनाएं लाए। तेंदू पत्ता का उचित दाम दिया। फसलों का एमएसपी बढ़ाया और खरीदा भी। अगली सरकार में केजी से लेकर पीजी तक सरकारी स्कूल में मुफ्त शिक्षा छात्रों को प्रदान कराएंगे। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकार, मेयर धीरज बाकलीवाल, राजेंद्र साहू, आरएन वर्मा, राज कुमार नारायणी, राजेश यादव, ऋषभ जैन सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…