• February 7, 2023

बजट के पहले वोरा ने शासन से शहर के लिए मांगे 37 करोड़

बजट के पहले वोरा ने शासन से शहर के लिए मांगे 37 करोड़

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*बजट के पहले वोरा ने शासन से शहर के लिए मांगे 37 करोड़*
*25 शासकीय स्कूलों का 122 लाख से होगा संधारण कार्य*

राज्य में चुनावी वर्ष के अंतिम बजट सत्र प्रारंभ होने के पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने लोनिवि विभाग के शहर से संबंधित कार्यों के लिए 37 करोड़ रु का प्रावधान करने की मांग की है। जिसके अंतर्गत दुर्ग बेमेतरा मार्ग में धमधा नाका ब्रिज संधारण के लिए सर्वाधिक 25 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया है साथ ही पुलगांव बाईपास में उच्च स्तरीय पुल हेतु 2.5 करोड़ एवं बटालियन क्षेत्र में आवासों के संधारण एवं सड़क सुदृढ़ीकरण ले लिए 9 करोड़ की मांग की गई है। वोरा ने कहा कि शहर में कांग्रेस सरकार आने के बाद से ही विकास के पहियों को गति मिली है जिसके अंतर्गत 450 करोड़ से अधिक कार्यों की स्वीकृति मिली है। कुछ कार्य आवश्यक हैं जिसके लिए वर्तमान बजट सत्र में मुख्यमंत्री एवं लोनिवि मंत्री से मांग रखी गई है। सीएम की घोषणा के बाद शहर के 25 शासकीय स्कूलों के संधारण के लिए भी 1.22 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसके लिए वोरा ने डीईओ से चर्चा कर कहा कि शहर में कई स्कूल आजादी के पहले से बनी बिल्डिंगों में संचालित हैं जिसके लिए पुनः प्रस्ताव बना कर शासन को प्रेषित किया जाए। मुख्यमंत्री ने पर्याप्त राशि की घोषणा स्कूलों के पुनरुत्थान के लिए की है जिले मुख्यालय के अनुरूप स्कूलों को सुंदर बनाने एवं बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए मौके पर जाकर वस्तुस्थिति समझते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने 100 वर्ष पुराने सिकोला भाठा स्कूल के पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताई एवं डीईओ अभय जायसवाल को निगम अधिकारियों के साथ मौके का सर्वे करने को कहा है।

 


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…