• November 16, 2023

भाजपा ने महिलाओं से भरवाए फार्म, मुंगौड़ी और भजिया बेचने वालो को दिए : हेमा

भाजपा ने महिलाओं से भरवाए फार्म, मुंगौड़ी और भजिया बेचने वालो को दिए : हेमा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कांग्रेस महिलाओं के खाते में डालेगी पन्द्रह हजार
दुर्ग। राजनांदगांव नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के द्वारा भरवाए गए फार्म भजिया और मुंगौड़ी बेचने वालो को दे दिए है। यह राज्य व शहर की महिलाओं का अपमान है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ही महिलाओं का सम्मान करती है। मुख्यमंत्री की गृह लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को फार्म भरने की जरुरत नही है। 15 हजार रुपए हर वर्ष सीधे महिलाओं के खातों में जमा होंगे।
राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि भाजपा ने 12 हजार देने के नाम पर फर्जी फार्म भरवाकर राज्य की महिलाओं के साथ धोखा किया है। फार्म में एकाउन्ट नंबर का कोई उल्लेख नही है। महिलाओं द्वारा भरवाए गए फार्म को भाजपा ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। जो होटलो में भजिया समोसा बांधने के उपयोग में लाए जा रहे है। महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली के दिन गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा कर महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके लिए महिलाओं को फार्म भरने की जरुरत नही पड़ेगी। महापौर देशमुख ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ हर वर्ष 15 हजार देने के साथ सिलेण्डर में पांच सौ की सब्सिडी, हर घर के लिए दो सौ यूनिट बिजली फ्री, स्व. सहायता समूहो को कर्ज माफ व बच्चों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है। कांग्रेस की सरकार भरोसे की सरकार है जो कहती है वह हर हाल में करती है।
हेमा देशमुख ने आगे कहा कि पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं के लिए कई कार्य किए है जिसमें राज्य आयोग के बजट में पांच गुना वृद्धि के साथ आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में दस हजार की वृद्धि, दाई-दीदी क्लीनिक की स्थापना महिलाओं को व्यापार के लिए 10 लाख से 50 लाख रुपए तक की सहायता के साथ कई योजनाए शामिल है। इसमें दाई-दीदी क्लीनिक, महतारी जतन योजना, नई सुबह योजना, स्व. आधार गृह योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, महिला पुलिस स्वयं सेविका योजना, महिला कोष योजना, स्वावलंबन योजना अगले पांच वर्ष तक जारी रहेगी। पत्रवार्ता में दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…