• January 13, 2023

खाद्य सामग्रियों में मिलावट तो खैर नहीं, अब छग में ही जांच, रिपोर्ट भी जल्दी मिलेगी

खाद्य सामग्रियों में मिलावट तो खैर नहीं, अब छग में ही जांच, रिपोर्ट भी जल्दी मिलेगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर। नवा रायपुर में साढ़े 19 करोड़ की लागत से फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। NRDA (नया रायपुर डवलपमेंट अथॉरिटी) ने लैब का निर्माण शुरू करा दिया है। आज छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने आज एनआरडीए और वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों के साथ फूड टेस्टिंग लैब निर्माण कार्य का जायजा लिया। वोरा ने एनआरडीए के अधिकारियों से 6 माह के भीतर लैब का निर्माण कार्य पूरा किया जाने कहा। फूड टेस्टिंग लैब निर्माण के लिए वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के नोडल अधिकारी आगा हुसैन ने बताया कि लैब निर्माण के लिए एनआरडीए द्वारा स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन को करीब डेढ़ एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है।

फूड टेस्टिंग लैब से मिलेगी ये सुविधाएं

अभी तक राज्य में फूड टेस्टिंग लैब न होने के कारण खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने दूसरे राज्यों के लैब में भेजना पड़ता है। इसकी जांच रिपोर्ट आने में काफी समय लगता है। नवा रायपुर में फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण कार्य पूरा होने पर छत्तीसगढ़ राज्य के गोदामों में स्टोर किए गए चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री के अलावा राज्य में बिकने वाली खाद्य सामग्री जैसे पैकेज्ड फूड आइटम सहित सभी प्रकार की खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच हो सकेगी। इससे समय और धन की बचत होगी। गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री की बिक्री, सप्लाई आदि पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…