• February 15, 2023

विधायक वोरा के खिलाफ जन आक्रोश, महिला समृद्धि के सामने जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता, पूरे शहर से शामिल होने की अपील

विधायक वोरा के खिलाफ जन आक्रोश, महिला समृद्धि के सामने जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता, पूरे शहर से शामिल होने की अपील

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शहर विधायक अरुण वोरा के खिलाफ जन आक्रोश बढ़ने लगा है। भाजपा ने वोरा पर गरीबों का हक मारने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में विधायक के पदमनाभपुर स्थित निवास का घेराव 15 फरवरी दिन बुधवार को किया जाना है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता सुबह 11बजे महिला समृद्धि बाजार के सामने जुटेंगे। 12 बजे रैली की शक्ल में वोरा निवास की तरफ कूच करेंगे। भाजपा ने पूरे शहर से अपील की है कि आम जनता इस रैली में शामिल हो और अपनी जायज मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर विधायक के सामने विरोध दर्ज कराए।

इधर भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार के कुशासन, स्वेच्छाचारिता, प्रधानमंत्री आवास योजना पर रोक एवं दुर्ग नगर निगम में व्याप्त असीमित भ्रष्टाचार एवं विधायक महापौर की जोड़ी द्वारा किये जा रहे जन विरोधी कृत्यों के विरुद्ध यह प्रदर्शन किया जा रहा है। अपील महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेन्द्र कौशिक, अजय वर्मा, दिनेश देवांगन, डॉ. देवनारायण तांडी ने जारी की है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…