• May 4, 2023

खनिज मद से शहर में होगा स्वास्थ्य एवं शिक्षा में विस्तार 7 करोड़ से चिकित्सालय एवं महाविद्यालयों का संधारण

खनिज मद से शहर में होगा स्वास्थ्य एवं शिक्षा में विस्तार 7 करोड़ से चिकित्सालय एवं महाविद्यालयों का संधारण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

खनिज मद से शहर में होगा स्वास्थ्य एवं शिक्षा में विस्तार
7 करोड़ से चिकित्सालय एवं महाविद्यालयों का संधारण

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएमएफ की बैठक में शहर में विकास कार्यो हेतु करोड़ों की राशि मंजूर की गई है। पूरे जिले में शैक्षणिक अधोसंरचना विकसित करने 5 करोड़ और स्वास्थ्य अधोसंरचना के साथ ही चिकित्सालय संधारण हेतु 2 करोड़ की मंजूरी दी गई है। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के प्रयासों से दुर्ग शहर में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, नगरीय विकास सहित अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यो के लिए प्रस्तावों को आज डीएमएफ की बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। शहर के लिए स्वीकृत कार्यो के तहत् 40 लाख रुपए से सी-मार्ट जैविक स्थापना हेतु नया गंजमण्डी काम्पलेक्स, वार्ड क्रं. 38 मिलपारा गंजमण्डी के पीछे 22 लाख से डोम शेड, गौठान में गोबर से पेट एवं मशरुम उत्पादन हेतु ईकाइ स्थापना 25 लाख एवं शहरी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो हेतु 40 लाख रुपए मंजूर किये गए हैं। इसके अलावा वोरा ने शिवनाथ पुल एवं महमरा एनीकट के पास सुरक्षा चौकी एवं सीसीटीवी, जलसंकट वार्डो में बोर खनन, सरकारी स्कूलों में ग्रीन बोर्ड, ऑडोटोरियम व मानस भवन के लिए भी राशि मांगी की साथ ही शहर में विकास कार्यो के लिए राशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व की सरकार के कार्यकाल में जिला खनिज न्यास निधि की राशि जिले के विकास कार्यो में खर्च नहीं हो पाती थी। डीएमएफ की राशि का सदुपयोग संबंधित जिले के विकास में खर्च करने के निर्देश दिये। इसके सार्थक नतीजे मिल रहे हैं। स्वीकृत किये गए कार्यो से शहरवासियों के साथ ही पूरे जिले के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…