• April 11, 2023

एक माह के बाद भी शहर के तालाबों तक नहीं पहुंच तांदुला का पानी

एक माह के बाद भी शहर के तालाबों तक नहीं पहुंच तांदुला का पानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*एक माह के बाद भी शहर के तालाबों तक नहीं पहुंच तांदुला का पानी*
*पेयजल एवं निस्तारी व्यवस्था के लिए पानी की मॉनिटरिंग करें प्रशासन: वोरा*

ग्रीष्म ऋतु आते ही हैंड पंप सूखने एवं भू जल स्तर गिरने की शिकायतों को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने ठगड़ा बांध एवं तालपुरी के पास नहर एवं बोरसी पोटिया क्षेत्र के तालाबों का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग द्वारा तांदुला जलाशय से एक माह पूर्व पानी छोड़े जाने के बाद भी नहर नाली में कचरे के जमावड़े एवं जर्जर होने के कारण अब तक पर्याप्त जल भराव नहीं हो पाया है। गर्मी को देखते हुए नगर निगम द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पानी की मांग की गई है जिस पर सिंचाई विभाग द्वारा पानी दिया भी जा रहा है उसके बाद भी अब तक ठगड़ा बांध से लगे बोरसी पोटिया, कसारीडीह, पद्मनाभपुर क्षेत्र के 12 वार्डों में लोगों को पेयजल एवं निस्तारी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विधायक वोरा ने सिंचाई विभाग वे अफसरों से चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी लो जिस पर अधिकारियों ने बताया कि खरखरा एवं तांदुला से डिमांड के अनुरूप पानी छोड़ा जा रहा है प्रतिदिन शिवनाथ का जल स्तर एक इंच बढ़ रहा है एवं एनीकट से 3 फ़ीट नीचे तक पानी भर चुका है। शक्ति नगर दीपक नगर तालाबों में पानी पहुंच चुका है। कई स्थानों पर नहर नाली की सफाई नहीं होने के कारण जल भराव धीमा है। नगर निगम द्वारा बोरसी पोटिया के नालों की सफाई पूर्ण नहीं कि गई है। वोरा ने नगर निगम एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द नालों की सफाई कर जल भराव सुनिश्चित करें एवं सीवरेज के पानी मिलने की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए। जब तक सभी तालाब एवं बांध भरे जाएं तब तक पानी रोका ना जाए। एवं सतत मॉनिटरिंग के साथ साफ सफाई करवाई जाए।वोरा ने मौके पर ही बीज निगम के निकट स्थित नाले की साफ सफाई करवाई जिससे जल्द से जल्द ठगड़ा बांध में पानी आ सके एवं 12 वार्ड की जनता को गिरते भू जल स्तर की समस्या से निजात मिल सके। इस दौरान पार्षद ज्ञानदास बंजारे, प्रेमलता साहू, अनूप चंदनिया, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, प्रवीण चन्द्राकर मौजूद थे।


Related News

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र कुमार का निधन

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जितेंद्र कुमार बाकलीवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग…
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…