• March 11, 2023

वोरा ने वार्डों का किया निरीक्षण, खुद ही मलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का छिड़काव भी किया

वोरा ने वार्डों का किया निरीक्षण, खुद ही मलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का छिड़काव भी किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विधायक अरुण वोरा ने आज वार्ड 57 और वार्ड 58 उरला में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वोरा ने कहा कि सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए। अपूर्ण कार्यों को शीघ्र शुरू करें ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके। वोरा ने शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही आवश्यकतानुसार मच्छर उन्मूलन के लिए दवा छिड़काव के निर्देश भी दिये। भ्रमण के दौरान वोरा ने नागरिकों से समस्याएं सुनते हुए शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

वोरा ने नवनिर्मित सिकोला भाठा अंडरब्रिजऔर रायपुर नाका अंडरब्रिज के निर्माण के बाद यहां जमी धूल की सफाई करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये। वोरा ने आयुक्त से चर्चा करते हुए कहा है कि शहर के सार्वजनिक स्थलों को धुलमुक्त करने के साथ ही पेवर ब्लाक भी लगाएं।


Related News

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें प्रोत्साहन – विधायक ललित चंद्राकर 

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली…
कांग्रेस के सभी मंडल सभी वार्डो और बूथ में दुर्ग कांग्रेस लगाएगी जन चौपाल – धीरज बाकलीवाल

कांग्रेस के सभी मंडल सभी वार्डो और बूथ में दुर्ग कांग्रेस लगाएगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा वोट…
त्योहारों में रेलवे की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अरुण वोरा ने उठाए सवाल – त्योहारों में जनता को भगवान भरोसे छोड़ रही सरकार

त्योहारों में रेलवे की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अरुण वोरा ने उठाए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। त्योहारों के अवसर पर रेलवे की अव्यवस्थाओं, ट्रेनों के अनियमित परिचालन, लंबी…