• April 12, 2023

आत्मानंद स्कूल तितुरडीह व बोरसी में होगा प्रारंभ पटरीपार को मिलेगा नि:शुल्क बेहतर शिक्षा का लाभ: वोरा

आत्मानंद स्कूल तितुरडीह व बोरसी में होगा प्रारंभ पटरीपार को मिलेगा नि:शुल्क बेहतर शिक्षा का लाभ: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आत्मानंद स्कूल तितुरडीह व बोरसी में होगा प्रारंभ
पटरीपार को मिलेगा नि:शुल्क बेहतर शिक्षा का लाभ: वोरा

वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल से चर्चा के दौरान कहा कि नए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूलो की सौगात दुर्ग शहर को मिली है जिसमें पटरीपार तितुरडीह एवं बोरसी की जल्द तैयारी करे। वही स्वामी आत्मानंद विद्यालय में नि:शुल्क बेहतर शिक्षा के लिए होड़ मची है प्रदेश सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना के स्तर को बेहतर बनाने में सफल हो रही है। स्कूलो में शिक्षा के स्तर के साथ ही सुंदर भवन एवं स्वच्छ वातावरण निर्मित करने के लिए पूर्व में दीपक नगर स्वामी आत्मानंद विद्यालय का भेट मुलाकात के दौरान लोकार्पण किया गया। इसी दौरान घोषणा के अनुरुप ही तितुरडीह एवं बोरसी के स्कूलो के लिए भी विभागीय प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाए जिससे पटरीपार की बड़ी आबादी एवं बोरसी की जनता को इसका लाभ मिले। स्वामी आत्मानंद की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। हर वर्ग के बच्चों को समान रुप से शिक्षा हासिल करने का मौका मिल रहा है। विधायक वोरा ने कहा कि प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल ने शिक्षा को अहम स्थान दिया है। आने वाले वर्षो में आत्मानंद स्कूल मॉडल के कारण अन्य राज्यो से कही आगे नजर आएगा। इस वर्ष बजट में भी गरीबों एवं निम्न मध्य वर्ग के बच्चों के उत्कृष्ट शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी विद्यालय से विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी। साथ ही जेआरडी स्कूल भवन का रेनोवेशन के लिए 1.86 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है जिसके अंतर्गत नए कमरो का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी सत्र से विद्यार्थियों को सर्वसुविधायुक्त स्कूल मिलेगा।

 


Related News

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र कुमार का निधन

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जितेंद्र कुमार बाकलीवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग…
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…