• April 15, 2023

मां चंडी मंदिर के भंडारे में शामिल हुए विधायक अरुण वोरा

मां चंडी मंदिर के भंडारे में शामिल हुए विधायक अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*मां चंडी मंदिर के भंडारे में शामिल हुए विधायक अरुण वोरा*
*भक्तों को खुद परसा खाना, शहर की सुख समृद्धि की कामना की*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने चंडी मंदिर में आयोजित भव्य भंडारे में हिस्सा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम माँ चंडी के दर्शन कर शहर की सुख समृद्धि एवं विकास की कामना करते हुए धार्मिक सद्भवना बने रहने की प्रार्थना की। वोरा ने भंडारे में भोजन करने आए भक्तों को स्वयं अपने हाथों से खाना परसा । उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर छत्तीसगढ़ में धार्मिक सद्भवना की मिसाल है जहां ईद और दीवाली दोनों ही त्योहार सभी मिल जुल कर मानते हैं। आज माता रानी के भंडारे में उमड़ी भीड़ के साथ ही समस्त शहर वासियों के सभी काम पूरे हों इस दिशा में लगातार प्रयास जारी है। माता चंडी का आशीष दुर्ग शहर पर बना हुआ है जिसके नतीजन नया दुर्ग गढ़ने का काम किया जा रहा है। पोलसाय पारा से चंडी मंदिर तक मार्ग का निर्माण किया जा चुका है जल्द ही नयापारा एवं उरला बघेरा मार्ग का भी चौड़ीकरण करवाया जाएगा ताकि भक्तों को माता के दर्शन हेतु सुगम मार्ग उपलब्ध हो। प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हाइ मास्ट लाइट भी लगवाई गई है। शहरी क्षेत्र के इस पावन तीर्थ स्थल को विकसित करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…