• April 18, 2023

भूमिपूजन कार्यक्रम:वार्ड 32 के नागरिको को सौगात विधायक व महापौर ने किया 9.50 लाख सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

भूमिपूजन कार्यक्रम:वार्ड 32 के नागरिको को सौगात विधायक व महापौर ने किया 9.50 लाख सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-भूमिपूजन कार्यक्रम:वार्ड 32 के नागरिको को सौगात विधायक व महापौर ने किया 9.50 लाख सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन:

-अंतिम छोर तक विकास रफ्तार से दौड़ रही है:विधायक

-सड़क डामरीकरण कार्य गुणवक्ता पूर्ण हो लापरवाही न बरतें:महापौर

दुर्ग / 17 अप्रैल/ नगर पालिक निगम सीमा वार्ड क्रमांक 32 में गांधी चौक स्थित मनमोहन स्वीट्स दुकान से लेकर कंकालिन मंदिर तक सड़क का 9 लाख 50 हज़ार रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जाना है। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने इसका भूमिपूजन पश्चात डामरीकरण होगा।विधायक अरुण वोरा ने कहा कि विकास कार्यों से क्षेत्र में जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरुण वोरा ने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। क्षेत्रवासियों की मांग पर भूमिपूजन किया गया। राज्य शासन द्वारा शहर के विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।डामरीकरण के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सभापति राजेश यादव,अलताफ अहमद, संजय कोहले,भोला महोविया,मनदीप सिंह भाटिया,शंकर ठाकुर,पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज,एल्डरमेन राजेश यादव,श्रीमती रत्ना नारमदेव,अजय मिश्रा कार्यपालन अभियंता शंकर दयाल शर्मा, उपअभियंता करण यादव आदि उपस्थिति।भूमिपूजन के दौरान विधायक अरुण वोरा ने कहा कि क्षेत्र वासियो द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। क्षेत्र वासियो के मांगो पर आज सड़क डामरीकरण कार्य प्रारंभ शीघ्र कर दिया जाएगा।अंतिम छोर तक विकास रफ्तार से दौड़ रही है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा जर्जर हो चुकी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने से लोगो को राहत मिलेगी।वही इससे उन्हें आने जाने में सुविधा होगी और समय की बजत होगी। लोगो को बरसात में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। विधायक व महापौर ने कहा मनोहर स्वीट्स होटल से लेकर कंकालिन मंदिर बाहर के मुख्य मार्ग पर गड्ढे हैं जिससे आवागमन में आम जनता को एवं गाड़ियों को आने-जाने
बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता की परेशानियों को देखते हुए सड़क को दुरुस्त करते हुए डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया।उन्होंने ये भी कहा कि सड़क डामरीकरण कार्य गुणवक्ता पूर्ण ही,लापरवाही न बरतें।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…