• April 19, 2023

18 लाख की लागत डामरीकरण कार्य प्रारंभ, विधायक अरुण वोरा व महापौर ने किया भूमिपूजन

18 लाख की लागत डामरीकरण कार्य प्रारंभ, विधायक अरुण वोरा व महापौर ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-18 लाख की लागत डामरीकरण कार्य प्रारंभ, विधायक अरुण वोरा व महापौर ने किया भूमिपूजन:

-सड़क डामरीकरण:भूमिपूजन कार्य होने से वार्ड के नागरिक व बाजार क्षेत्र दुकानदारो में उत्साह का माहौल:

दुर्ग/ 18 अप्रेल/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज वार्ड 30 मान होटल के निकट विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सदस्य व वार्ड 30 के पार्षद भोला महोविया,संजय कोहले,वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद फतेहसिंह भाटिया,मनदीप सिंह भाटिया,एल्डरमेन कृष्णा देवांगन,उपअभियंता करण यादव के अलावा नागरिको के साथ नारियल फोड़कर व् कुदाल चलाकर उक्त कार्यक्रम को संपन्न किया।भूमिपूजन के अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि अच्छी सड़कों के बनने के बाद शहर क्षेत्र से बाजार आने जाने वालो को आवागन में बहुत आसानी होगी और बारिश के मौके में भी लोग आसानी से आ जा सकेंगे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि वार्ड वासी विगत कई दिनों से इन भीड़भाड़ जगहों इंदिरा मार्केट कुआँ चौक से होटल मान होते हुए चंडी मंदिर रोड संधारण कार्य के लिए लगातार मांग कर रहें थे। जिसकी लागत 18 लाख से सड़क डामरीकरण कार्य होना है।जिससे आम जनो को आने जाने में सुविधा होगी।महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस अवसर पर कहा कि जनसुविधा के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनहित से जुड़े सभी कार्य किए जा रहे हैं।इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्ड नागरिक के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…