• March 1, 2023

शासन की कल्याणकारी योजनाओं का दर्पण है बजट अभिभाषण: वोरा

शासन की कल्याणकारी योजनाओं का दर्पण है बजट अभिभाषण: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वरिष्ठ विधायक वोरा ने दी राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं कांग्रेस सरकार की जमकर सराहना की है। वोरा ने कहा कि महामहिम राज्यपाल ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए की संकल्पना अपने अभिभाषण में व्यक्त की है। सीएम बघेल की सराहना करते हुए वोरा ने कहा कि 4 वर्ष पूर्व जिन बातों की कल्पना भी कोई नहीं कर सकता था वो जनहितैषी कार्य भूपेश सरकार ने कर दिखाए हैं। 22 वर्षों में पहली बार पेपर लेस बजट प्रस्तुत हो रहा है जिसके अनेक फायदे हैं ना सिर्फ सैकड़ों पेड़ काटने से बचाए जा सकेंगे बल्कि अधिकारी कर्मचारियों की मेहनत भी कम लगेगी एवं पर्यावरण सुरक्षित होगा। सरकार लगातार नवाचार को बढ़ावा दे रही है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, महाविद्यालय एवं पॉलिटेक्निक, गोधन न्याय, महतारी दुलार, राजीव गांधी किसान न्याय, हमर क्लिनिक, स्लम स्वास्थ्य जैसी अनगिनत योजनाओं ने प्रदेश वासियों को आर्थिक रूप से सुदृढ एवं सक्षम बनाने की दिशा में काम किया है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में भाभा अनुसंधान केंद्र का सहयोग उसकी सफलता का प्रमाण है। महात्मा गांधी के सुराजी ग्राम के स्वप्न को राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में साकार किया जा रहा है। आने वाले समय मे अधोसंरचना विकास एवं जनसशक्तिकरण के ऐसे और भी कार्य किए जाएंगे। आज सर्वहारा वर्ग के विकास का एक ही पैमाना है जो छत्तीसगढ़ मॉडल है जिसकी देश ही नहीं विदेशों में भी सराहना की जा रही है।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…