• April 3, 2023

सुनहरी… दूधिया… रोशनी के बीच तिरंगे रोपवे की रोशनी से जगमग हुआ दुर्ग शहर

सुनहरी… दूधिया… रोशनी के बीच तिरंगे रोपवे की रोशनी से जगमग हुआ दुर्ग शहर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर के इतिहास में पहली बार पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा है। जीई रो़ड पर गोल्डन कलर की रोप लाइट और दूधिया स्ट्रीट लाइट की रोशनी से दुर्ग शहर का सबसे मुख्य मार्ग रौशन है। दुर्ग शहर में पहली बार इतनी शानदार स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की गई है। विधायक अरुण वोरा के लगातार प्रयासों से दुर्ग शहर महानगरीय तर्ज पर विकसित हो उठा है। पीडब्लूडी के लाइट एंड मशीनरी विभाग ने करीब 11 करोड़ की लागत से जीई रोड पर प्रकाश व्यवस्था की है।

 

दुर्ग शहर में नेहरू नगर चौक से पुलगांव के मिनीमाता चौक तक 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के कई कार्य अभी बाकी हैं, लेकिन इस कार्य से शहर की रौनक बढ़ गई है। इस मार्ग से गुजरते हुए शहरवासियों को सुखद अहसास हो रहा है। शाम होते ही चौड़ी सड़क पर बिखरी रोशनी देखकर ऐसा लगता है मानो हम मैट्रो सिटी में आ गए हैं।

भाजपा शासनकाल में नहीं हुआ शहर का विकास, भूपेश सरकार ने कराया दुर्ग का समग्र विकास

विधायक अरुण वोरा ने बताया कि भाजपा शासनकाल में दुर्ग शहर में विकास कार्य नहीं कराए गए। वहीं भूपेश सरकार ने सिर्फ साढ़े चार साल में ही दुर्ग शहर को सौंदर्यीकरण के कार्यों के साथ ही समग्र विकास की अद्भुत सौगातें दी हैं। यही वजह है कि आज दुर्ग शहर का मुख्य मार्ग खूबसूरत रोशनी से जगमगा रहा है। दुर्ग शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। शहर के अन्य सभी मार्गों पर भी इसी तर्ज पर लाइट व्यवस्था की जाएगी। शीघ्र ही दुर्ग शहर को ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, गौरव पथ के उन्नयन और शिवनाथ नदी मार्ग के उन्नयन सहित अन्य कई सौगातें मिलने जा रही हैं। इन कार्यों से पूरा शहर विकास की रोशनी से जगमगाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग में विकास की गंगा बहाने का काम लगातार जारी रहेगा।


Related News

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…
नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों की अनूठी…