• April 2, 2023

बेरोजगारी भत्ता शुरू होने पर युवाओं ने वोरा से मिलकर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

बेरोजगारी भत्ता शुरू होने पर युवाओं ने वोरा से मिलकर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*बेरोजगारी भत्ता शुरू होने पर युवाओं ने वोरा से मिलकर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*
*प्रदेश को भूपेश पर भरोसा, जो कहा है वो सब करेंगे: अरुण वोरा*

1 अप्रैल से प्रदेश में युवा बेरोजगारों के लिए बहुप्रतीक्षित बेरोजगारी भत्ता 2500 रु प्रतिमाह देने की शुरुवात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई। दुर्ग शहरी क्षेत्र के युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता शुरू किए जाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा से मुलाकात कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया एवं वोरा को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि 15 वर्षों तक भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को सिर्फ छलने का कार्य किया है किंतु पिछले 4 वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने सर्वहारा वर्ग के हितों का ध्यान रखा है। न्याय और सरोकार के इन 4 वर्षों में जनता से किए गए हर वादे को लगातार पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के किसानों, व्यापारियों , मजदूरों, गरीबों, महिलाओं युवाओं समेत बच्चे बच्चों को भूपेश पर भरोसा है जिसमे मुख्यमंत्री लगातार खरे उतरने का काम कर रहे हैं। किसानों एवं मजदूरों की राजीव गांधी न्याय योजना, बिजली बिल हाफ, मुफ्त चिकित्सा सेवाएं, महतारी दुलार योजना के बाद युवाओं को बेरोजगारी भत्ता शुरू कर समज्जिक न्याय एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और मील का पत्थर रखा गया है। आज से शुरू किए गए सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण से समस्त छूटे हुए पात्र हितग्राही भी शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। सर्वेक्षण करने का निर्णय दूरदर्शी एवं सराहनीय है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…