• February 21, 2023

ईडी की छापेमारी भाजपा की हताशा का परिणाम : वोरा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विकास यात्रा जारी

ईडी की छापेमारी भाजपा की हताशा का परिणाम : वोरा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विकास यात्रा जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ईडी की छापेमारी भाजपा की हताशा का परिणाम : वोरा
प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विकास यात्रा जारी

वरिष्ठ विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने कहा है कि ईडी छापामार कार्यवाही केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार की हताशा का परिणाम है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और अडानी सच्चाई उजागर होने के बाद भाजपा की बौखलाहट बढ़ गई है। इसलिए रायपुर में प्रस्तावित कांग्रेस के 85 वांं महाधिवेशन को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि इससे कांग्रेस के हौसले टुटने वाले नहीं है कांग्रेस का चरित्र साफ-सुथरा व बेदाग है। श्री वोरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की विकास यात्रा निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार के कई निर्णयो को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। ईडी की कार्यवाही से राज्य में सत्तासीन प्रदेश सरकार का मनोबल प्रभावित होने वाला नही है। आने वाले समय में कांग्रेस की ही जीत होगी। देश की जनता जानती है कांग्रेस ने हमेशा लड़कर ही विजय हासिल की है। श्री वोरा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित राजधानी रायपुर पचपेड़ी नाका स्थित प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) कार्यालय के घेराव व प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उक्त बाते कही। वोरा ने कहा कि ईडी प्रधानमंत्री के हाथ में विपक्ष के खिलाफ एक हथियार बन गया है। पिछले 9 साल के अंतराल में ईडी ने जितने भी कार्यवाही की है उसमें सबसे ज्यादा मामले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बनाए गए है। रायपुर में आयोजित महाधिवेशन से पूर्व मोदी सरकार की ओर से ईडी का दुरुपयोग कर छग कांग्रेस नेताओं पर छापा मारना भाजपा की कायरता को दर्शाता है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…