• April 22, 2023

विधायक वोरा ने शहरवासियों को दी अक्ति, परशुराम जयंती और ईद की बधाई

विधायक वोरा ने शहरवासियों को दी अक्ति, परशुराम जयंती और ईद की बधाई

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने शहर वासियों को अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती एवं ईद की बधाई दी । सुबह मंदिर में पूजा अर्चना एवं शहर की समृद्धि की कामना करने के बाद वे मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में पहुंचे एवं सभी से मेल मुलाकात कर ईद की शुभकामनाएं दीं। वोरा ने कहा कि दुर्ग की सामाजिक समरसता पूरे देश के लिए मिसाल है जहां सर्वधर्म समभाव की भावना से प्रेरणा ली जा सकती है। अक्षय तृतिया के अवसर पर अनेकों शुभ कार्य किए जाते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई अपील दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन का छत्तीसगढ़िया संस्कृति में भी विशेष महत्व भी है आज से नई फसल के लिए तैयारी शुरू होती है। मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों की शादी की परम्परा से हमारे पुरखों ने इस त्यौहार को धरती से जोड़ा है। किन्तु बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है। अक्ति के शुभ दिन के महत्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ में पिछले साल से माटी पूजन अभियान की शुरूआत कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को अक्षय रखने की अच्छी पहल की गई है। मंदिर में पूजा अर्चना करने एवं ईद मिलन के दौरान अपिव आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अब्दुल गनी एल्डरमैन राजेश शर्मा मौजूद थे।


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…