• May 25, 2023

भाजपा पार्षदों का पानी को लेकर प्रदर्शन नौटंकी: वोरा

भाजपा पार्षदों का पानी को लेकर प्रदर्शन नौटंकी: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने भाजपा नेताओं द्वारा पेयजल संकट को लेकर हल्लाबोल प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया है। वोरा ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल से भाजपा नेताओं ने आम जनता के हित में कोई आवाज नहीं उठाई। 20 साल तक नगर निगम में भाजपा की सत्ता होने के बावजूद दुर्ग शहर में जलसंकट दूर करने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। प्रदेश में 15 साल के भाजपा शासनकाल में दुर्ग शहरवासियों की अनदेखी की गई। शहर का विकास नहीं हुआ।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने दुर्ग में चौमुखी विकास कार्य कराए हैं। मूलभूत विकास कार्यों के अलावा कई बड़े प्रोजेक्ट दुर्ग शहर में शुरू हुए जबकि 15 साल के भाजपा शासनकाल में एक भी प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया गया। दुर्ग शहर अब मेट्रो की तर्ज पर विकसित होने लगा है। दो-तीन वार्डों में पानी की समस्या को लेकर भाजपा द्वारा नगर निगम में जो प्रदर्शन किया गया, उससे भाजपा नेताओं की बौखलाहट का पता चलता है।

वोरा ने कहा कि अमृत मिशन प्रोजेक्ट भाजपा शासनकाल में शुरू हुआ और उस समय की गई लेटलतीफी और लापरवाही के कारण ही दुर्ग शहर में अभी तक जलसंकट पूरी तरह दूर नहीं हो पाया है। वोरा ने कहा कि वे खुद नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया से पेयजल संकट सहित अन्य विकास कार्यों के लिए फंड की स्वीकृति दिला रहे हैैं।

वोरा ने कहा कि 1 करोड़ 60 लाख की लागत से मोटर पंप की खरीदी की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही मोटर पंप इंस्टालेशन का काम हो जाएगा। इसके बाद दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड में पेयजल संकट दूर हो जाएगा। वोरा ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि दुर्ग शहर के समग्र विकास के लिए जागरूकता और सक्रियता केवल चुनाव सामने न दिखाएं। आम जनता जागरूक है। नागरिकगण अच्छी तरह समझ रहे हैं कि भाजपा नेता हल्लाबोल की नौटंकी केवल चुनावी लाभ लेने के लिए की जा रही है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…