• February 22, 2023

वरिष्ठ जनों के सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का विधायक वोरा ने किया शुभारंभ

वरिष्ठ जनों के सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का विधायक वोरा ने किया शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*वरिष्ठ जनों के सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का विधायक वोरा ने किया शुभारंभ*
*संभाग के विकलांग बुजुर्गों को जल्द मिलेगा शासन की योजना का लाभ : वोरा*

पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित संभाग स्तरीय वरिष्ठ नागरिक परीक्षण मूल्यांकन कार्यक्रम का शहर विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल एवं अपिव आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ कराया। इस दौरान अस्थि बाधित, दृष्टि बाधित, विकलांगता आदि का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया। विधायक वोरा ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा हमारा पहला कर्तव्य है इसी दिशा में प्रदेश में कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप लगातार कार्य कर रही है। बुजुर्ग मजदूर हों किसान हों अथवा निम्न आय वर्ग के अन्य लोग सभी को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। परीक्षण उपरांत पात्र बुजुर्गों को श्रवण यंत्र, बैसाखी, व्हील चेयर, इलेक्ट्रॉनिक तिपहिया वाहन समेत यथोचित उपकरण शीघ्र ही प्रदान किए जाएंगे जिससे उनकी जिजीविषा में एक नवीन ऊर्जा का संचार होगा। वरिष्ठ जनों ने सदैव कांग्रेस की सेवा भावना को सम्मानित किया है। वृद्धा पेंशन , निराश्रित पेंशन के साथ ही सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग किसानों एवं संनिर्माण कर्मकारों के लिए भी अनेक योजनाएं शुरू की हैं जिसका जन मानस में अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। जल्द ही सभी वरिष्ठ जनों को बेहतर जीवन चर्या के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष गया पटेल, विवेक मिश्रा, आसिफ अली मौजूद थे।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…