• February 23, 2023

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े का वोरा ने किया स्वागत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में शामिल करने पर जताया आभार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े का वोरा ने किया स्वागत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में शामिल करने पर जताया आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े का वोरा ने किया स्वागत
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में शामिल करने पर जताया आभार
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 85 वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का आगमन शुरु हो गया है। यह महाधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक शहीद वीर नारायण सिंह नगर नवा रायपुर में आयोजित है। इसका शुभारंभ 24 फरवरी शुक्रवार को होगा। महाधिवेशन से एक दिन पूर्व गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय नेता पवन बसंल व छग प्रभारी कुमारी शैलेजा सहित कई नेता रायपुर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं दुर्ग शहर विधानसभा के वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का स्वागत किया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में शामिल किए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खडग़े व राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी मोतीलाल वोरा का स्मरण किया और कहा कि आज उनकी कमी महसूस हो रही है। मोतीलाल वोरा पिछले 6 दशक तक दुर्ग का प्रतिनिधित्व करते रहे है उसके बाद उनके पुत्र अरुण वोरा दुर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहे है। मोतीलाल वोरा कांग्रेस के सर्वाधिक लोकप्रिय राष्ट्रीय नेताओं में से एक रहे है। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता श्री वोरा की सक्रियता के कायल रहे है। श्री वोरा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय नेता पवन बसंल व छग प्रभारी कुमारी शैलेजा का भी स्वागत किया।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…