• June 5, 2023

पर्यावरण दिवस पर महतारी घाट में तुलसी के पौधे का रोपण वन हमारी संास्कृतिक सभ्यता का अभिनव अंग: वोरा

पर्यावरण दिवस पर महतारी घाट में तुलसी के पौधे का रोपण वन हमारी संास्कृतिक सभ्यता का अभिनव अंग: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिविल लाइन स्थित शीतला तालाब में विधायक निधि द्वारा निर्मित महतारी घाट में तुलसी पौधे का रोपण कर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जनता की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण हम सबकी साझा धरोहर है इसे प्राकृतिक रुप में सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। स्वस्थ्य व संतुलित पर्यावरण से ही सच्चे रुप में स्वास्थ्य व सर्वागीण विकास का आधार है इसलिए ना केवल वर्तमान बल्कि भावी पीढिय़ो के लिए भी यह आवश्यक है कि पर्यावरण का विकास किया जाए। शुद्ध वायु को बचाने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य अतिआवश्यक है। अन्यथा आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ वायु मिलना दुष्कर हो जाएगा। राजीव युवा मितान द्वारा शहर के रिक्त स्थानों में वृक्षारोपण जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदेश सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को प्रोत्साहित करना, नदियों के किनारे जंगलो व गौठानों में बड़े स्तर पर पौधे लगाए जा रहे है, कृष्ण कुंज विकसित करने की पहल, धरती की उर्वरता और भूजल स्तर को बचाए रखने के लिए गौधन न्याय योजना के माध्यम से शहर की गौठानों में वर्मी कपोस्ट का कार्य भी जारी है। पर्यावरण सुधार के लिए तालाबों एवं नदियों की सफाई आवश्यक है। जिसकी शुरुवात शहर के 6 तालाबों व ठगड़ाबांध के सौदर्यीकरण से होगी साथ ही पर्यावरण को जनअभियान बनाने की आवश्यकता है। जिससे पर्यावरण प्रदूषण रहित स्वस्थ्य छत्तीसगढ़ और स्वस्थ्य दुर्ग के रुप में बनाने कामयाब होगें। श्रमदान कर मवेशियों के पानी पीने के लिए कोटना एवं वृक्षारोपण करने हेतु पौधा का वितरण भी किया। वृक्षारोपण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी सदस्य हमीद खोखर, पार्षद प्रकाश जोशी, राजेश शर्मा, गुड्डू यादव, राजकुमार वर्मा, पोषण साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, अजय मिश्रा, प्रकाश गीते, विवेक मिश्रा, मनीष सोनवानी, लक्की साहू, प्रिंस जॉय, हिमांशु सिन्हा उपस्थित थे।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…