• April 26, 2023

विधायक-महापौर ने विभिन्न वार्डों के लिए बर्तन बैंक का किया शुभारंभ

विधायक-महापौर ने विभिन्न वार्डों के लिए बर्तन बैंक का किया शुभारंभ

ट्राई एक्सप्रेस। न्यूज

विधायक-महापौर ने विभिन्न वार्डों के लिए बर्तन बैंक का किया शुभारंभ

-स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा तथा उनकी आय में वृद्धि हो सकेगी:

दुर्ग / 26 अप्रेल/ नगर पालिक निगम।दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज बुधवार को डाटा सेंटर स्थित डे- एनयूएलएम राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कार्यालय में पहुंचकर शहर के विभिन्न वार्डों से आए हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं को बर्तन बैंक स्थापित करने हेतु बर्तनों का वितरण कियाl इस दौरान एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,पार्षद सतीश देवांगन,काशीराम रात्रे एल्डरमेन राजेश शर्मा,मुक्तेश कान्हा,मनीष व सुमित वोरा,रोशनी हिरवानी के अलावा आदि मौजूद है।निगम शहर के वार्डों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से 8 स्व सहायता समूहों को अपने-अपने वार्ड में बर्तन बैंक संचालित करने हेतु बर्तन का वितरण करते हुए विधायक अरुण वोरा ने कहा कि इससे वार्डो को प्लास्टिक मुक्त करने में महिलाओं का योगदान बढ़ेगा।महापौर धीरज बाकलीवाल ने समूहों की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम जैसे जन्मदिन, पूजा- पाठ तथा अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों में प्लास्टिक के दोना-पत्तल, गिलास आदि का उपयोग रोके तथा इन बर्तन बैंकों का उपयोग सामुदायिक कार्यक्रमों में करने लोगों को जागरूक करें। ये बर्तन बैंक जहां एक और प्लास्टिक से शहर को मुक्त करने में सहायक होंगे वहीं इनके संचालन करने वाले स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा तथा उनकी आय में वृद्धि हो सकेगी। जिन स्व सहायता समूह को बर्तन बैंक खोलने हेतु बर्तन वितरित किए गए हैं उनमें
1 ओम साईं स्व सहायता समूह
2 जय मां सफूरा स्व सहायता समूह 3 नवदुर्गा स्व सहायता समूह एवं 4 गीता महिला स्व सहायता समूह आदि सभी समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…