• February 26, 2023

कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन में वोरा के नेतृत्व में डटी रही शहर कांग्रेस कमेटी

कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन में वोरा के नेतृत्व में डटी रही शहर कांग्रेस कमेटी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन में वोरा के नेतृत्व में डटी रही शहर कांग्रेस कमेटी*

*विधायक वोरा ने कहा पूरा देश है भूपेश बघेल के नेतृत्व क्षमता का कायल*

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चाक चौबंद व्यवस्थापन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से रायपुर में रविवार को समाप्त हुआ। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के नेतृत्व में दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ राजधानी स्थित जोरा में कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। अधिवेशन के दौरान वोरा ने पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कोषाध्यक्ष पवन बंसल, कैसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला समेत शीर्ष पंक्ति के सभी नेताओं से आत्मीय मुलाकात की जहां सभी दिग्गज कांग्रेसियों से विधायक वोरा ने आत्मीय मुलाकात कर प्रदेश में उनका स्वागत किया। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने भी पारिवारिक संबंध का उल्लेख करते हुए वोरा परिवार का कुशलक्षेम पूछा। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है जबकि देश मे अघोषित आपातकाल के बीच कांग्रेस का महाधिवेशन रायपुर में आयोजित किया जा सका। इस आयोजन की सफलता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व , कार्यशैली एवं कर्मठता के साथ ही कांग्रेसजनों के समर्पण की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। भूपेश बघेल जी लगातार दो सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री की रेस में सफल हुए हैं उनके नेतृत्व क्षमता के लिए पूरा देश उनकी सराहना करता है। गांव गरीब किसान , मजदूर, महिला एवं युवाओं के लिए महात्मा गांधी की संकल्पना एवं राहुल गांधी जी के विजन के अनुसार राज्य सरकार काम कर रही है। आने वाला समय कांग्रेस का है देश की जनता झूठ ,जुमले एवं मित्रों वाली राजनीति को पहचान चुकी है।


Related News

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय सरकार का दमनकारी और जनविरोधी फैसला

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार ने प्रेस विज्ञप्ति…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने वाले पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली टी आई को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने…
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पाटन विधायक भूपेश…