• February 27, 2023

विकास में तेजी लाने विधायक ने लगाई निगम अभियंताओं की क्लास

विकास में तेजी लाने विधायक ने लगाई निगम अभियंताओं की क्लास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*विकास में तेजी लाने विधायक ने लगाई निगम अभियंताओं की क्लास*

*धूल मुक्त सड़कों के लिए 1.1 करोड़ से लगाए जाएंगे पेवर ब्लॉक*

*जनहित के कार्यों को समय पर पूर्ण करवाने फील्ड पर उतरें अधिकारी: वोरा*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा की पहल पर शहर के अंदरूनी मार्गों को धूल मुक्त करने 1.1 करोड़ की राशि खर्च कर पेवर ब्लाक लगाने का कार्य जल्द किया जाएगा। जारी राशि से जनता मार्केट से मुक्त नगर, अंडर ब्रिज के आसपास, महात्मा गांधी स्कूल, हटरी बाजार क्षेत्र, मुक्त नगर वार्ड,अग्रसेन चौक क्षेत्र, एफसीआई से उरला मार्ग पटरी पार में सड़क के दोनों ओर पेवर टाइल्स लगाया जाएगा। वोरा ने सोमवार को शहर के 60 वार्डों में स्वीकृत विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करवाने नगर निगम के उप अभियंताओं की क्लास लगाई एवं वार्ड वार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। विधायक वोरा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए निगम अभियंताओं से कहा कि वार्डों में सड़क नाली, गार्डन, सौंदर्यीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए शासन द्वारा करोड़ों रु की राशि स्वीकृत कराई गई है। ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण, गौरवपथ एवं मुक्तिधाम मार्ग निर्माण , पुलगांव नाला डायवर्सन जैसे बड़े कार्यों के साथ ही सभी 60 वार्डों में जनहित के कई कार्य अब तक पूर्ण होते नजर नहीं आ रहे हैं। सतत निगरानी हेतु अधिकारी फील्ड पर उतर कर जनता के बीच कार्य करें एवं सही समन्वय के साथ जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण कराया जाए। कांग्रेस शासन आने के बाद से ही शहर के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए सभी 60 वार्डों के लिए राशि लगातार मिल रही है जिसका जनभावनाओं के अनुरूप सदुपयोग आवश्यक है। इस दौरान उप अभियंता पंकज साहू, विकास दमाहे, राजेन्द्र धबाले, श्वेता महलवार, मोहित मरकाम, भारती ठाकुर, आसमा डहरिया, करन यादव समेत शहर में विकास कार्यों के लिए अधिकृत समस्त अभियंता मौजूद थे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…