• February 28, 2023

32 वर्षों बाद पद्मनाभपुर पुलिस चौकी बनाया गया थाना

32 वर्षों बाद पद्मनाभपुर पुलिस चौकी बनाया गया थाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*32 वर्षों बाद पद्मनाभपुर पुलिस चौकी बनाया गया नया थाना*
*गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विधायक अरुण वोरा ने किया लोकार्पण*

बोरसी, पोटिया, पद्मनाभपुर, पुलिस लाइन, कसारीडीह सुभाष नगर क्षेत्र के 15 वार्डों से अधिक क्षेत्रों में 32 वर्षों तक कानून व्यवस्था सुदृढ रखने सेवाएं देने वाले पद्मनाभपुर पुलिस चौकी का मंगलवार को थाने के रूप में उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया गया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल समेत पुलिस स्टाफ एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चौकी को थाने के रूप में विधिवत लोकार्पित किया। इस दौरान विधायक वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पद्मनाभपुर में 32 साल पूर्व कालोनी में मोतीलाल वोरा जी ने 15 वार्ड की जनता के लिए चौकी खुलवाया था। अब शहर में जनसंख्या के साथ ही चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। जनता व जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग आज पूर्ण हुई बहुत से कार्य के लिए दुर्ग थाना नही जाना पड़ेगा जिससे समय की बचत होगी साथ ही अपराध को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलेगी। जल्द ही 50 लाख की लागत से सर्वसुविधायुक्त थाना भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी राजीव तिवारी, वार्ड पार्षद भास्कर कुण्डले, राजेश शर्मा,हामिद खोखर, ज्ञानदास बंजारे, दीपक साहू, प्रेमलता साहू समेत जनप्रतिनिधि एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…