• June 19, 2023

19 हजार निराश्रितों को अब 150 रुपए अधिक मिलेगा पेंशन

19 हजार निराश्रितों को अब 150 रुपए अधिक मिलेगा पेंशन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

19 हजार निराश्रितों को अब 150 रुपए अधिक मिलेगा पेंशन

अप्रैल से जून तक एरियस अब मिलेंगे 500 रुपए प्रति माह – वोरा

शहर के निराश्रित पेंशनधारि वृद्धा और विधवा व विकलांग समेत 5 कैटेगरी में हर महीने से पेंशन पाने वालो को जुलाई से 150 रुपए बढ़कर मिलेगा । अभी यह पेंशन 350 रुपए प्रति महीना है जुलाई महीने से 500 रुपए महीना हो जाएगा , निगम क्षेत्र के 18739 निराश्रित पेंशनधारी में से सामाजिक सुरक्षा पेंशन 4830, सुखद सहारा 3231 , मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धा 176 , विधवा 79 , परित्यक्त 5 , इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा वस्था पेंशन 7134 , इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन 2936 एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन 348 है , जिन्हे समाज कल्याण विभाग से हर माह 6950250 रुपए की राशि नगर निगम को हस्तांतरित की जाती है । विधायक श्री अरुण वोरा ने कमलेश कुमार पटेल उपसंचालक समाज कल्याण विभाग से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश के बजट सत्र में सीएम के घोषणा के अनुरूप समस्त पेंशनधारियो को अप्रैल माह से जून तक एरिएस दिया जाए साथ ही जुलाई से पेंशनधारियों के खाते में सीधे 500 रुपए बढ़ाने की प्रक्रिया कर ली जाए एवं 80 साल के ऊपर पेंशनधारियों को 500 रुपए को वृद्धि कर 650 रुपए भुगतान सुनिश्चित किया जाए । वोरा ने कहा कि कोई भी हितग्राही कागजों की कमी के कारण पेंशन से वंचित ना रहे शहर में जितने भी आवेदन किए गए हैं उनका परीक्षण कर समस्याओं के निदान के लिए विभागीय सहायता समाज कल्याण विभाग उपलब्ध करवाए साथ ही वार्डों में कैम्प लगाकर सर्वे करवाया जाए ताकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी मंशा एवं योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को प्राप्त हो सके।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…