• March 30, 2023

राहुल जी के लिए न डरेंगे, न झुकेंगे न रुकेंगे, डट कर करेंगे संघर्ष: वोरा

राहुल जी के लिए न डरेंगे, न झुकेंगे न रुकेंगे, डट कर करेंगे संघर्ष: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*राहुल जी के लिए ना डरेंगे, ना झुकेंगे ना रुकेंगे, डट कर करेंगे संघर्ष: वोरा*
*प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात कर विधायक वोरा ने दोहराया संकल्प*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात की । राजीव भवन में हुई मुलाकात के दौरान वोरा ने प्रदेश प्रभारी से संगठनात्मक चर्चा करने के साथ ही उन्हें दुर्ग आने का आमंत्रण भी दिया जिसे कुमारी शैलजा ने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द ही दुर्ग आने का आश्वाण दिया। वोरा ने कुमारी शैलजा से चर्चा के दौरान कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हमारे शीर्ष नेताओं एवं राहुल गांधी जी को जिस तरह से तानाशाही रवैये से परेशान करने एवं एजेंसियों का दुरुपयोग कर डराने का प्रयास किया जा रहा है वो निंदनीय है इससे कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने प्रभारी को बताया कि दुर्ग शहरी क्षेत्र में पार्षद दल की बैठक के दौरान केंद्र के खिलाफ जमीनी लड़ाई लड़ने का संकल्प पारित किया गया है। वोरा ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कार्यवाही अनैतिक है एक शहीद के पोते एवं शहीद के बेटे को परेशान करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। पूरा देश एवं सभी कांग्रेसी राहुल गांधी जी के साथ खड़े हैं। जो ना डरेंगे ना झुकेंगे और ना ही न्याय मिलने तक रुकेंगे। गांधी परिवार ने आजादी के समय से ही देश के विकास में अपना योगदान देने के साथ ही अपनी कुर्बानी भी दी है। अब जनता आर पार की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी एवं गांधी परिवार के साथ है।


Related News

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…
नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों की अनूठी…