• June 23, 2023

ठगड़ाबांध पिकनिक स्पॉट एलईडी लाईट से हुआ जगमग बांध का व्यू हुआ खुबसूरत : वोरा

ठगड़ाबांध पिकनिक स्पॉट एलईडी लाईट से हुआ जगमग बांध का व्यू हुआ खुबसूरत : वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ठगड़ाबांध पिकनिंग स्पॉट को अगस्त में आमजन के लिए प्रारंभ करने के उद्देश्य से एक करोड़ की राशि से 150 ट्यूबलर पोलो में 90-90 वॉट की लाइट बांध के चारो तरफ व आईलेण्ड में प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा द्वारा शुभारंभ किया गया। बांध एलईडी लाईट से जगमगाने से बाम्बे के समुद्र किनारे मरीन डाइव जैसा दृश्य नजर आने लगा है। 16 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे सौदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरणो में है। बांध में पौधे एवं लैण्ड स्केपिंग व पेवर ब्लाक व रैलिंग लगने से व्यू खुबसूरत दिखने लगा है।
आमजन की मांग पर लगातार वार्डो के आतंरिक एवं समरुकता पूर्ण विकास कार्य जारी है। वही शहर के अंतिम छोर के हर कोने में जर्जर सड़को का हो रहा है कायाकल्प। आज जयंती नगर में 40 लाख, न्यू आदर्श नगर 35 लाख व शहर के प्राचीनतम प्रमुख शनिचरी बाजार के हार्डवेयर लाइन से राम मंदिर तक डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया।
विकास कार्यो को लेकर विधायक वोरा ने निगम अभियंताओं की आयुक्त लोकेश्वर चंद्राकर के साथ बैठक कर ली क्लास। जिसमें प्रमुख रुप से शिवनाथ नदी इटंकवेल में 1.50 करोड़ के लगने वाले मोटर पम्प, 3 वर्ष से नाला डायवर्सन कार्य को 2 माह में पूर्ण करने, वर्षाऋतु को देखते हुए शंकरनाला व बड़े नालो की मॉनिटरिंग की जानकारी, शिवनाथ नदी, गौरवपथ की सड़को की कार्य प्रगति, कचरा निष्पादन व हॉकी स्र्टप, रिवर फ्रंट के लिए डीपीआर व जमीन की एनओसी के कार्यो में तेजी लाए जिससे कार्य को समयावधि में समाप्त कर आमजनता को समर्पित किया जा सके। इस दौरान एमआईसी प्रभारी भोला महोबिया, राजेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, संजय ठाकुर, प्रकाश थवानी सहित सब इंजीनियर उपस्थित थे।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…