• June 24, 2023

विधायक अरुण वोरा ने आयुष्मान कार्ड बनवाया, वोरा की अपील इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं

विधायक अरुण वोरा ने आयुष्मान कार्ड बनवाया, वोरा की अपील इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी 60 वार्डो में महा अभियान चलाया गया इस दौरान छूटे हुए लोगों का डोर टू डोर में पहुंचकर निगम कमियों ने वार्ड वार स्वास्थ्य सुविधा के लिए चार लाख लोगों जो छूट गए थे।इस अभियान के तहत निगम कर्मचारियों द्वारा मोबाईल के जरिए कार्ड बनाने का कार्य वृहद स्तर पर शनिवार को किया।जिसके तहत जिन्होने केवायसी नही किया है। इसके लिए आंगन बाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका एन य ू एल एम, की भी डयूटी लगी। जिसके तहत शहर में घूम घूमकर ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बना रहे है। जिसके तहत शहर विधायक अरुण वोरा ने सपरिवार आयुष्मान कार्ड बनवाया।विधायक वोरा ने कहा कि दुर्ग भिलाई के प्रमुख चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड से एपीएल कार्ड धारियों को 50 हज़ार तथा बीपीएल कार्डधरियों को 5 लाख तक का ईलाज हो सकेगा। कार्ड बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।वोरा ने शहरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनवाएं।राशन कार्डधारियों की वेरीफिकेशन करने की तिथि भी पूर्व में 30 जून थी। जिसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। जिसे केवायसी कराना है वे अपने नजदीक के राशन में जा कर करा सकते है, वहां यह कार्य जारी है।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…