• June 30, 2023

भूपेश पर है प्रदेश की जनता को भरपूर भरोसा: विधायक वोरा

भूपेश पर है प्रदेश की जनता को भरपूर भरोसा: विधायक वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सीएम बघेल

बुधवार को दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व प्रदेश में पुनः कांग्रेस सरकार लाने का संकल्प लिया। बैठक में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और ऊनमे जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस को जीत दिलाने की जिम्मेदारी हर एक कार्यकर्ता की है। जिस उत्साह से जनता कांग्रेस के साथ है कार्यकर्ताओं में उससे कई गुना अधिक मनोबल एवं आत्मविश्वास है। विधायक वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि राज्य ने कांग्रेस सरकार आने के बाद ही वास्तविक विकास देखा है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरपूर भरोसा है। विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश मे चर्चा का विषय है। स्वास्थ्य शिक्षा एवं रोजगार के साथ ही गरीब मजदूर एवं किसान कल्याण के अभूतपूर्व कार्य विगत साढ़े चार वर्षों में किए गए हैं। शहरी अधोसंरचना के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था व छत्तीसगढ़ के पुरखों की परंपरा को संजोने का कार्य सरकार लगातार कर रही है। मतदाताओं का आशीर्वाद फिर से कांग्रेस को प्राप्त होगा और इस बार पहले से अधिक सीटें प्राप्त होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने कहा। प्रशिक्षण शिविर में संकल्प लिया कि फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनानी है कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव हेतु ट्रेनिंग दिया गया । बैठक में दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल , पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा , जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू , मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद , ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री क्षितिज चंद्राकर, दुर्ग नगर निगम के सभापति राजेश यादव , जिला अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार,युंका महासचिव संदीप वोरा,अध्यक्ष आयुष शर्मा, गौरव उमरे,एवं नगर निगम के सभी पार्षद सभी ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Related News

दुर्ग निगम में पहली बार महिला आईएएस की पदस्थापना, लीना कोसम को सौंपी गई कमान, अफसरों और जनप्रतिनिधियों का लंबे समय से चले आ रहा कमीशन का खेल खतरे में

दुर्ग निगम में पहली बार महिला आईएएस की पदस्थापना, लीना कोसम को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग निगम में पहली बार एक महिला आईएएस को आयुक्त के पद…
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस…
सहकारी समितियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया दौरा, धान भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा; खाद की कमी को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सहकारी समितियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया दौरा, धान भंडारण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में धान उपार्जन एवं संग्रहण…