• July 5, 2023

मतदाता हमारे भगवान और बूथ के कार्यकर्ता हमारी ताकत: वोरा

मतदाता हमारे भगवान और बूथ के कार्यकर्ता हमारी ताकत: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोंडवाना भवन सिविल लाइन दुर्ग में आयोजित की गई। बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत विधानसभा दुर्ग शहर में ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक वार्ड में बूथ स्तर तक पहुंचकर बैठकें आयोजित करने, बूथ समितियों को मतदाता सूची प्रदान करने, अध्यन करने, बूथ प्रभारी बनाने, प्रत्येक बूथ प्रभारी को एक निश्चित गली व मोहल्ले में, चिन्हित सभी परिवारों से संपर्क बनाए रखने विदित कार्यक्रम हेतु दक्षिण ब्लॉक के जोन, सेक्टर, वार्ड एवं ब्लॉक में रहने वाले प्रत्येक कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने हेतु बैठक आज दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा किया गया। दुर्ग शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा ने कहा की बुध के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है एवं मतदाता हमारे भगवान हैं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही पार्षद , महापौर, विधायक एवं सरकार बनती हैं। दुर्ग निगम नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने बूथ चलो अभियान पर जोर देते हुए कहा कि हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर अच्छे से अध्ययन करना चाहिए। ताकि हम प्रत्येक बूथ पर जीत हासिल कर सके। विदित कार्य योजना तैयार करने बैठक आज दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा द्वारा किया गया। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा वार्ड 42 के पार्षद श्रीमती प्रीति गीते जो कि अभी उपचुनाव में अच्छे मतों से जीत दर्ज की उनका सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वेयरहाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा,छ.ग.मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, प्रदेश महामंत्री संदीप वोरा ,पार्षद हमीद खोखर, दीपक साहू, श्रीमती प्रेमलता साहू, प्रकाश जोशी, प्रीति गीते, महेश्वरी ठाकुर एल्डरमैन राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, पूर्वी ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली , आईटी सेल चेयरमैन अनूप वर्मा,प्रवक्ता देवेश मिश्रा, सुशील भारद्वाज, डॉ. भूपेंद्र वर्मा युवा कांग्रेस अध्यक्षआयुष शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष विनिस साहू, प्रकाश गीते ,पोषण साहू, सुरेश भैसारे, पी बी सक्सेना, भोजाराम यादव, शलभ साहू, कौशल किशोर सिंह, अब्दुल वाहिद चौहान, आर एन सेनापति , बसंत खिलाड़ी, गौरव उमरे, सतीश पांडे, बंटी नवरंग, कमलेश नागरची, राहुल अग्रवाल, संदीप चौरसिया, रवि मांडले, निकिता मिलिंद, आरिफ रजा, विमल यादव, ममता साहू, रमीज रजा, दीपक श्रीवास्तव, दीपक जैन, जीशान खान, श्रीमती ऐमन साहू, कुलेश्वरी साहू, रफीक खान, सुलोचना स्वर्णकार उपस्थित थे।


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…