• July 8, 2023

शिवनाथ नदी उफान पर महमरा एनीकेट के 15 गेट खोले गए, वोरा पहुंचे मौके पर

शिवनाथ नदी उफान पर महमरा एनीकेट के 15 गेट खोले गए, वोरा पहुंचे मौके पर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शिवनाथ नदी उफान पर महमरा एनीकेट के 15 गेट खोले गए

बढ़ते जल स्तर से बचाव हेतु प्रशासन जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें:- वोरा

 

शिवनाथ नदी में मोंगरा जलाशय का पानी छोड़ा गया, आसपास के क्षेत्रों में दो दिन से लगातार बारिश होने से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। महमरा एनीकेट से 3 फीट पानी उपर चल रहा है। कई वर्षो के बाद एनीकेट के कुल 30 गेट में से 15 गेट खोल दिए गए है। शिवनाथ नदी के उफान देखने के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग को गुरूद्वारा के पास व नदी मुक्ति धाम के पास 24 घंटा एसडीआरएफ की टीम को तट पर रहने व सिंचाई विभाग से सुरक्षा के लिए लगाए गए जाली व गैट की रिपेयरिंग के लिए कहा व निगम को प्रकाश व्यवस्था एवं शासन से एक करोड़ पचास लाख रूपये की राशि सीसी कैमरा हेतु स्वीकृत करायी गयी है। सीसी कैमरा जल्द लगाएं व पुलिस अधीक्षक से लगातार पुलिस मानीटरिंग का निर्देश दिया कुछ ही दिन पूर्व दो छात्रों की मौत हुई थी व आज दो नहाने आये युवकों को बचाने का कार्य स्थानीय गोताखोरों ने किया विधायक अरूण वोरा ने आम जन से अपील की है नदी तट पर जाने से बचे ।

दुर्ग भिलाई की 10 लाख आबादी को शुद्ध जल प्रदाय हेतु तीन साल से चल रहे पुलगांव नाला का तीन करोड़ पचास लाख रूपये नदी डायवर्शन स्थल से कार्य में विलंब को देखते हुए आयुक्त नगर निगम दुर्ग से निरीक्षण के दौरान चर्चा की शहर विधायक वोरा को बताया गया कि पंप व ट्रांसफार्मर का की काम शेष है जिसे दो माह में पूर्ण कर लिया जावेगा। वर्तमान में डायवर्शन पाइप लाईन का कार्य चल रहा है।
अरुण वोरा


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…