• July 10, 2023

बोरसी भाठा तालाब को संरक्षित और गन्दगी मुक्त बनाने में विधायक,महापौर के साथ-साथ पार्षद, स्थानीय रहवासी भी सहभागी बनें

बोरसी भाठा तालाब को संरक्षित और गन्दगी मुक्त बनाने में विधायक,महापौर के साथ-साथ पार्षद, स्थानीय रहवासी भी सहभागी बनें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

■ बोरसी भाठा तालाब को संरक्षित और गन्दगी मुक्त बनाने में विधायक,महापौर के साथ-साथ पार्षद, स्थानीय रहवासी भी सहभागी बनें:

■तालाबों की सफाई करने जुटे लोग,जनभागीदारी का मिल रहा है महत्वपूर्ण समर्थन,दिखा उत्साह

■श्रमदान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले रहवासियों को देखकर विधायक अरुण वोरा ने सराहना की और उनका उत्साहवर्धन करते रहे:

दुर्ग/ 09 जुलाई/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 50 बोरसी भाठा स्थित तालाब का पुराने व परंपरागत जलस्रोतों की सफाई के लिए नगर पालिक निगम द्वारा श्रमदान महाअभियान चलाया गया। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निगम सफाई कर्मी के साथ साथ स्थानीय पार्षद श्रमदान करने अल सुबह बोरसी भाठा तालाब पहुँचे। उन्होंने इसकी शुरुआत वार्ड पार्षद ज्ञानदास बंजारे, निगम सफाई कर्मी, आम नागरिकों के साथ-साथ और मानव साख समिति के सदस्य के साथ सफाई अभियान अमला की उपस्थिति में किया गया। सुबह से चलने वाले श्रमदान अभियान से जुड़ने विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल और स्थानीय पार्षद ज्ञानदास बंजारे,एल्डरमेन राजेश शर्मा, स्थानीय,समाजसेवी संगठन,मानव साख समिति के सदस्य व वार्ड नगरिक स्वस्फूर्त सामने आये। इस दौरान विधायक अरुण वोरा ने इस अभियान की काफी सराहना की। कहा कल के लिए जल’ बचाना समय की मांग है।इसी कड़ी में उन्होंने ये भी कहा कि जलस्रोतों की श्रमदान से सफाई किए जाने से बरसाती पानी के संग्रहण में जहां सहायता मिलेगी। वहीं जल संरक्षण और जलस्रोतों में गंदगी रोकने के लिए आम नागरिक जागरूक होंगे।तालाब को गंदगी से बचाने का आग्रह, विधायक व पार्षद,मानव साख समिति के सदस्य और स्थानीय श्रमदान करने सुबह बोरसी भाठा तालाब पहुंचकर चारो तरह सफाई की।इस अभियान पर महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आसपास के रहवासियों से आग्रह किया कि तालाब को गंदगी से बचाएं। जलस्रोत के इस तरह दूषित होने से जल प्रदूषण बढ़ रहा है। भीषण जलसंकट की स्थिति को रोकने निस्तारी के लिए उपयोग होने वाले इन तालाबों को संरक्षित करने की जरूरत है। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने श्रमदान अभियान के लिए पहल को अनुकरणीय बताते हुए अपने-अपने क्षेत्र में नागरिकों को इससे प्रेरणा लेकर तालाब, कुएं और बावड़ी आदि की श्रमदान से सफाई करने आगे आने की बात कही। वही निगम सफाई कर्मी पार्षद व स्थानीय रहवासीयो ने बोरसी भाठा तालाब के अंदर झाड़ी व जलकुंभी सहित तालाब के चारो तरफ सफाई के साथ ही गन्दगी निकालने का काम किया।तालाब की सफाई करते देखकर आसपास के कुछ नागरिक भी प्रेरणा लेकर तालाब की सफाई करने जुट गए। तालाब की सफाई करते देखकर आसपास के महिलाएं भी पीछे नहीं रहे। बच्चों ने भी तालाब की सफाई के लिए बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। श्रमदान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले रहवासियों को देखकर विधायक अरुण वोरा ने सराहना की और उनका उत्साहवर्धन करते रहे। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि बोरसी तालाब को स्वच्छ बनाने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के सात-साथ पार्षद व वार्ड वासियो ने श्रमदान किया।


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…