• July 14, 2023

विधायक वोरा 15 जुलाई को शहर में 5 हमर क्लीनिक का करेगें लोकार्पण

विधायक वोरा 15 जुलाई को शहर में 5 हमर क्लीनिक का करेगें लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विधायक वोरा आज शहर में 5 हमर क्लीनिक का करेगें लोकार्पण

दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक एवं राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा 15 जुलाई को शहर के पांच अलग-अलग स्थानों कातुलबोर्ड, गुरुघासीदास वार्ड, तितुरडीह, शांतिनगर उरला व बोरसीभाठा में हमर क्लीनिक का लोकार्पण करेगें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव के साथ वार्ड के पार्षद जयश्री जोशी, प्रकाश जोशी, अरुण सिंह, बृजलाल पटेल व ज्ञानदास बंजारे मौजूद रहेगें। श्री वोरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में हमर क्लीनिक योजना की शुरुवात की गई है। इस क्लीनिक में जनसामान्य को स्वास्थ्य से संबंधित सभी जरुरी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध होगी। हमर क्लीनिक में एक एम.बी.बी.एस चिकित्सक व नर्स के साथ पांच लोगो का स्टॉफ सेवाएं देगा। क्लीनिक में पहुंचने वाले सभी लोगों को जांच व दवा का लाभ नि:शुल्क मिलेगा। प्रत्येक हमर क्लीनिक के निर्माण में 25-25 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। लगभग 1.25 करोड़ की लागत से पांच हमर क्लीनिक का निर्माण पूर्ण हो गया है।


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…