• July 15, 2023

4 वार्डों की जनता को मिली वार्ड में ही अस्पताल जैसी सुविधा की सौगात

4 वार्डों की जनता को मिली वार्ड में ही अस्पताल जैसी सुविधा की सौगात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*4 वार्डों की जनता को मिली वार्ड में ही अस्पताल जैसी सुविधा की सौगात*
*3.7 करोड़ से बनाए जा रहे हैं 10 वार्ड में सर्वसुविधायुक्त हमर क्लिनिक :- वोरा*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने शनिवार को बोरसी भाठा वार्ड 50, तितुरडीह, उरला एवं कातुलबोड के 4 वार्ड की जनता को हमर क्लिनिक की सौगात दी। 25 लाख के निर्माण एवं 12 लाख के सेटअप के साथ शहर के 22 वार्डों के स्लम क्षेत्र में घर के निकट बेहतर से बेहतर मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदाब करने के लिए वोरा लगातार प्रयासरत रहे एवं शासन से स्वीकृति भी दिलाई जिसके बाद प्रथम चरण में स्वीकृत 10 वार्डों में से 4 हमर क्लिनिक अब स्वयं के साफ सुथरे एवं सर्वसुविद्धायुक्त भवन में संचालित होंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक वोरा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सबको शिक्षा सबको स्वास्थ्य सबको राशन बेहतर से बेहतर स्तर पर उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध है। जल्द ही 6 और वार्डों के हमर क्लिनिक बनकर तैयार हो जाएंगे जिससे ना सिर्फ जिला अस्पताल पर दबाव कम होगा बल्कि लोगों के समय व पैसों की भी बचत होगी। वार्ड में ही एमबीबीएस डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता से बुजुर्गों को बड़ी सुविधा मिलेगी। मुफ्त दवाएं मुफ्त ओपीडी से स्लम क्षेत्रों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा। शहर में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तृत किया जा रहा है जिला अस्पताल जैसी सुविधाएं विकसित करने के लिए शहर में बघेरा, पोटिया एवं धमधा नाका स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का अब हमर अस्पताल के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। 50-50 लाख की राशि खर्च कर अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सोनोग्राफी, एक्स रे, डेंटल क्लिनिक, फिजियोथेरेपी सुविधाओं के साथ 24 घंटे ओपीडी एवं भर्ती की सुविधा उपलब्ध रहेगी साथ ही चौबीसों घंटे डॉक्टरों की मौजूदगी रहेगी। वोरा ने कहा कि 15 वर्षों के भाजपा शासन में दुर्ग शहर में स्वास्थ्य सेवाएं केवल जर्जर जिला अस्पताल के भरोसे चल रही थीं लेकिन विगत 4 वर्ष में ना सिर्फ जिला अस्पताल को मेट्रो सिटी की तर्ज पर स्मार्ट बनाया गया है बल्कि हर वार्ड में जनता के लिए घर के द्वार पर मुफ्त एवं बेहतर इलाज उपलब्ध कराया गया है। लोकार्पण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, पार्षद बृजलाल पटेल, जयश्री जोशी, अरुण सिंह, ज्ञानदास बंजारे, बिजेंद्र भारद्वाज, सीएमएचओ डॉ जे पी मेश्राम, डॉ राजेन्द्र खंडेलवाल, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, प्रोग्राम मैनेजर टार्जन आदिले सीजीएमएससी के अभियंता ललित वर्मा एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Related News

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र कुमार का निधन

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जितेंद्र कुमार बाकलीवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग…
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…