• July 16, 2023

सही में विकास चाहते है तो हमारे साथ आए, अपनी एनर्जी का सही उपयोग करें भाजपाई : वोरा

सही में विकास चाहते है तो हमारे साथ आए, अपनी एनर्जी का सही उपयोग करें भाजपाई : वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सही में विकास चाहते है तो हमारे साथ आए, अपनी एनर्जी का सही उपयोग करें भाजपाई : वोरा

दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक व राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने भाजपाईयों को अपनी एनर्जी का सही उपयोग करने की सलाह दी है और चुटकी लेते हुए कहा है कि यदि सही मायने में शहर का विकास चाहते है तो हमारे साथ आए। चुनाव के समय धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। प्रदेश व शहर की जनता जागरुक व समझदार है। वह इस झांसे में आने वाली नहीं है।
श्री वोरा ने भाजपा द्वारा आगामी 20 जुलाई को दुर्ग शहर में प्रस्तावित प्रदर्शन के विषय में कहा कि राज्य में 15 साल व दुर्ग निगम में 20 वर्ष तक शासन करने के बाद भी विकास की दिशा में कोई ऐसा उल्लेखनीय कार्य नहीं किया जिससे जनता को लाभ मिला हो। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य व शहर में विकास के नए आयाम स्थापित किए। पूरे प्रदेश को जनता को मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है और दुर्ग शहर की जनता का कांग्रेस के प्रति एक मजबूत विश्वास बन गया है। राज्य के किसान गरीब युवा महिलाए व सर्वहारा वर्ग में खुशी की लहर है। श्री वोरा ने कहा कि साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल के समयावधि में भाजपा ने जनता के हित के लिए कोई काम नहीं किए। अब जब चुनाव सामने आ रहा है तो उन्हे विकास की चिंता होने लगी है। श्री वोरा ने कहा है कि भाजपाई सही मायने में यदि जनता का भला करना चाहते है तो विकास को आगे बढ़ाने के लिए हमारे साथ आए। धरना प्रदर्शन व आंदोलन करके समय खराब न करें। अपने शरीर की ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। श्री वोरा ने कहा कि राज्य व शहर में निरंतर विकास जारी है। बीते दिन साढ़े तीन करोड़ की लागत से शहर के आधा दर्जन से अधिक स्थानों में हमर क्लीनिक की शुरुवात की गई है। इससे शहर की जनता को चिकित्सा का सीधा लाभ मिलेगा। भाजपा ने कभी भी इस तरह की महत्वाकांक्षी योजना पर काम नहीं किया। श्री वोरा ने आगे कहा है कि 32 करोड़ की लागत से शिवनाथ नदी में लक्ष्मण झूला प्रोजेक्ट का प्रस्ताव शासन के पास भेजा जा चुका है और उसकी स्वीकृति का काम भी अंतिम चरण में है। स्वीकृति के बाद काम शीघ्र शुरु किया जाएगा और यह दुर्ग शहर के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


Related News

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

पीएम आवास के लिए पैसों की डिमांड, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम पंचायत परपोड़ा में जिसके सरपंच फ़त्तेलाल साहू है, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना…
सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

सुशासन तिहार 2026 : ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं…
प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त, आवास निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले हितग्राहियों पर होगी वसूली कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दिखी गंभीरता

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर प्रशासन सख्त,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत राशि का दुरुपयोग करने वाले…