• March 4, 2023

शहर में 3 दिन से नहीं उठा कचरा, वोरा ने कहा- जिला प्रशासन दे दखल, ताकि समस्या का तत्काल समाधान हो

शहर में 3 दिन से नहीं उठा कचरा, वोरा ने कहा- जिला प्रशासन दे दखल, ताकि समस्या का तत्काल समाधान हो

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शहर में सफाई कामगारों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था आज तीसरे दिन भी ठप रही। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि सफाई न होने से संक्रामक बीमारियां होने का खतरा है। जिला प्रशासन को इस मामले में फौरन दखल देते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल करना चाहिए। जनता का स्वास्थ्य और जनहित सर्वोपरि है। इसकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए। वोरा ने कहा कि सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गंभीर संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। अधिकारी स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान निकालें।

वोरा ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के आव्हान पर हड़ताल पर गए सफाई कामगारों के प्रतिनिधिमंडल से जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी चर्चा करें। वोरा ने कहा कि कामगारों से बातचीत कर समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर निकालें। जिन समस्याओं का शासन स्तर पर निराकरण होना है, उसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, ताकि सफाई कामगारों की समस्या का समाधान हो सके। शहर की सफाई व्यवस्था ठप होने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। सफाई ठप होने की समस्या का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि सफाई कामगारों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 2 मार्च से हड़ताल शुरू की है। नगर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर उन्हें निगम प्रबंधन के नियंत्रण में लेकर कार्य कराने, 20 वार्डों के 61 पूर्व सफाई कर्मियों को ठेका मजदूर का दर्जा देते हुए भविष्य निधि और चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, डोर टू डोर कचरा एकत्र करने वाले कामगारों को मानदेय राशि 6 हजार रुपए के बदले उन्हें ठेका मजदूर घोषित कर न्यूनतम मजदूरी और अन्य सुविधाएं देने सहित अन्य मांगे की हैं। आज निगम कार्यालय में चर्चा के दौरान एल्डरमेन राजेश शर्मा, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली भी उपस्थित रहे।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…