• July 28, 2023

1 करोड़ से चार हमर क्लीनिक का होगा निर्माण

1 करोड़ से चार हमर क्लीनिक का होगा निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

1 करोड़ से चार हमर क्लीनिक का होगा निर्माण
जनसमान्य को स्वास्थ्य से संबंधित सभी सुविधाएं मिलेगी नि:शुल्क : वोरा

निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है जिसके तहत् हमर क्लीनिक (अरबन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (यूपीएसएसी) के द्वारा वार्डो के 20 मोहल्लों में किया जा रहा है। संचालन इन क्लीनिकों को अपग्रेड और निर्माण करने पर 25-25 लाख की राशि खर्च की जा रही है। जिसके तहत् बुखार, डायरिया व बीपी शुगर सहित सामान्य रोगों के मरीजों को घर के द्वार में ईलाज की सुविधा मिलेगी। एमबीबीएस चिकित्सक व नर्स के साथ 5 लोगों का स्टाप उपलब्ध रहेगा। क्लीनिक में पहुंचने वाले सभी लोगों को जांच व दवा का लाभ नि:शुल्क मिलेगा। वर्तमान में बोरसीभाठा, गुरुघासीदास वार्ड, सतनाम भवन, कातुलबोर्ड, तितुरडीह, पुलगांव, पोलसाय पारा, मरारपारा, शांतिनगर उरला, करहीडीह, शंकरनगर में हमर क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। विधायक अरुण वोरा द्वारा इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पद्मनाभपुर, मिलपारा, नयापारा, गजानंद नगर में एक करोड़ की लागत से नवीन बनने वाले हमर क्लीनिक का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर श्री वोरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मोहल्ले स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए हमर क्लीनिक योजना की शुरुवात की है। इस अस्पताल में जनसामान्य को स्वास्थ्य से संबंधित सभी जरुरी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध होगी। वार्डो में पहुंच रहे महिलाओं के लिए दाई-दीदी मोबाइल यूनिट। 75 लाख से पोटिया व 75 लाख की लागत से पटरीपार में आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु नवीन भवन का निर्माण किया गया। मरीजो को कम दूरी व कम समय में उचित ईलाज मिलेगा। भूमिपूजन में पार्षद श्रद्धा सोनी, राजेश शर्मा, कृष्णा देवांगन, सुशील भारद्वाज, राजकुमार पाली, हिमांशु सिन्हा, शिवकुमार वैष्णव, डॉ. राजेन्द्र खण्डेलवाल, ललित वर्मा उपस्थित थे।


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…