• July 31, 2023

वोरा निवास में 50 से अधिक महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

वोरा निवास में 50 से अधिक महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पूरे देश में बनी मॉडल: वोरा*

कांग्रेस शासन में दुर्ग शहर व छत्तीसगढ़ में हो रहे चहुँमुखी विकास कार्य से प्रभावित हो कर आज 50 से अधिक महिलाओं ने वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के निवास कार्यालय पहुँच कर दुर्ग शहर महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वोरा ने सभी को कांग्रेसी गमछा पहना कांग्रेस की रीति नीति अनुरूप सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी वर्गों के लिए विकास को सहीं मायनों में परिभाषित किया है। कांग्रेस ने यह साबित किया है कि विकास केवल कांक्रीट के स्ट्रक्चर खड़ा करना नहीं…बल्कि लोगों को समस्याओं को समझना और उसका निराकरण करना भी है। नीतियों का मतलब तब है, जब इससे जनजीवन के स्तर में सुधार आए। हमनें न केवल नीतियाँ बनाई है, बल्कि उन्हें अक्षरशः धरातल पर भी उतारा है। महात्मा गांधी के स्वप्न को लेकर शासन ने साढ़े चार वर्ष में यह साबित किया है कि केवल शहरी विकास ही विकास नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना, छत्तीसगढ़ को असल मायनों में आगे बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ महतारी की गरिमा को पुनर्स्थापित किया गया है। प्रदेश की कला, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षण देते हुए, “नवा छत्तीसगढ़” की तस्वीर दुनिया को दिखलाई है। इस बदलते छत्तीसगढ़ को दुनिया ने देखा, और सराहा है।
वोरा ने कहा कि माताओं एवं बहनों की भावनाओं की अभिव्यक्ति से अभिभूत हूँ। सभी के जुड़ाव से संगठन को और मजबूती मिलेगी और हम सब मिल कर “नवा छत्तीसगढ़” की संकल्पना को साकार करेंगे। साथ ही अब की बार 75 से भी अधिक सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…