• August 12, 2023

पुरानी गंजमंडी में जल्द प्रारंभ होगा 50 लाख से शहर का सी मार्ट स्टोर

पुरानी गंजमंडी में जल्द प्रारंभ होगा 50 लाख से शहर का सी मार्ट स्टोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

स्व सहायता समूह की महिलाओं को उत्पाद बेचने मिलेगा सर्वसुविधायुक्त बाजार:वोरा*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने दुर्ग निकाय क्षेत्र में बनाए जा रहे सी मार्ट का निरीक्षण किया। पुरानी गंजमंडी में निगम द्वारा निर्मित नवीन काम्प्लेक्स में 50 लाख की लागत से सी मार्ट स्टोर का निर्माण किया जा रहा है जहां शहर के 60 वार्डों के विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित क्षेत्रीय उत्पादों की बिक्री करने के लिए उन्हें सर्वसुविद्यायुक्त बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने लगातार महिला सशक्तिकरण का काम किया है। किसानों के साथ ही कर्ज के कष्ट झेल रहे महिला स्व सहायता समूहों का भी कर्जमाफी किया गया है अब सरकार की महती छत्तीसगढ़ मार्ट योजना के अंतर्गत समूहों द्वारा निर्मित पारंपरिक उत्पादों को बेचने के लिए उचित वातावरण उपलब्ध करवाने यह योजना लाई गई है जो निर्माण के अंतिम चरण पर है। अगस्त के अंतिम सप्ताह तक शहर वासियों को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वस्तुवों के लिए नया शॉपिंग मॉल उपलब्ध होगा जिससे ना सिर्फ समूहों का आर्थिक लाभ होगा बल्कि आमजन भी एक ही स्थान पर लोकल उत्पाद प्राप्त कर सकेंगे।
*साइंस कॉलेज एवं गर्ल्स कॉलेज में 1.5 करोड़ के होंगे उन्नयन कार्य*
वोरा ने विज्ञान महाविद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय के प्रस्तावित कार्यों की भी समीक्षा की जहां 75-75 लाख से अतिरिक्त कक्षाओं व स्टाफ कमरों का निर्माण किया जाना है । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर सरकार किसी समझौते की पक्षधर नहीं लगातार शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। जेआरडी स्कूल, आदर्श कन्या विद्यालय, मॉडल कालेज, विज्ञान व कन्या महाविद्यालय में करोड़ों के विकास कार्य प्रगतिरत हैं। जल्द ही छात्र छात्राओं को नवीन कमरों की सौगात मिलेगी।


Related News

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…