• September 8, 2023

भरी बारिश में गृहमंत्री एवं विधायक ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

भरी बारिश में गृहमंत्री एवं विधायक ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हर जिले में भारत जोड़ यात्रा निकालनी थी इसी के तहत दुर्ग शहर जिला कांग्रेस व दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू एवं दुर्ग शहर विधायक व छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा शामिल हुए । यह यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली गई। चूंकि आज दुर्ग शहर में तेज बारिश हो रही थी इसके बावजूद कांग्रेसियों ने यात्रा जारी रखी एवं भींगते हुए पूरे शहर में पद यात्रा की । यात्रा को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य था कि दिल्ली में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत को तोड़ने का काम किया है लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है जिसके लिए राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी ।

इसी को लेकर दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा न सिर्फ कांग्रेस पार्टी की यात्रा नहीं बल्कि देश की यात्रा थी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों को महिलाओं को गरीबों को एवं सर्व वर्ग को आपस में जोड़ कर रखने का था और केंद्र की सरकार ने जिस तरह लोगों को धर्म एवं जाति के नाम पर लडाने का कार्य किया है उसे बंद करने का था । वोरा ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ यात्रा ऐतिहासिक यात्रा थी उनकी यात्रा से पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की लहर बनी है और इसका पूरा फायदा कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में होगा।
यात्रा में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा , महापौर निर्मल कोसरे , जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू , दुर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव , दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख , मंडी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू , छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदीप वोरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी , महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस , एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे ।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…