• September 30, 2023

विधायक एवं महापौर ने वार्ड 13 में हाई मास्क लाइट लगाने व सीमेंटीकरण सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

विधायक एवं महापौर ने वार्ड 13 में हाई मास्क लाइट लगाने व सीमेंटीकरण सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-आर्य नगर क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की होगी सुविधा:

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 13 में विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल ने लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले समेत वार्ड नगरिको के बीच हाई मास्क ट्यूबलर पोल में प्रकाश व्यवस्था का भूमिपूजन किया।ट्यूबलर पोल में प्रकाश व्यवस्था होने से चौक व वार्डो में रोशनी जगमगायगा,बता दे कि वार्ड क्रमांक 13 अग्रसेन चौक से आईएमए चौक सिकोला भाठा तक एवं इंद्रलोक प्रांगण के करीब से देवेंद्र यादव के निवास तक जिसकी लागत 29.59 लाख बताई गई है।वही इंद्रलोक से लेकर देवेंद्र यादव के घर तक सीमेंटीकरण निर्माण कार्य और आर्य नगर दीपांशु काबरा के घर के सामने उद्यान में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य भूमिपूजन किया गया गया।विधायक अरुण वोरा ने आज प्रस्तावित विकास कार्यो के लिये भूमिपूजन किया।इसके बाद वे वार्ड में विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल पैदल चलकर लोगों से मुलाकात की।और लोगों का हालचाल जाना एवं वार्ड की समस्याओं के बारे में भी अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने बड़े बुजुर्गों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिए।लोगों के साथ बातचीत की और ​वार्ड के विकास की जानकारी ली।


Related News

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को होगी परेशानी

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को…
 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा और देवरबीजा केंद्रों का किया निरीक्षण

 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जिले में बनाए गए 159 उपार्जन केंद्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…