• May 3, 2023

भण्डारगृह निगम की स्थापना दिवस पर निगम अध्यक्ष वोरा ने कर्मचारियों को एक विशेष वेतनवृद्धि का तोहफा दिया

भण्डारगृह निगम की स्थापना दिवस पर निगम अध्यक्ष वोरा ने कर्मचारियों को एक विशेष वेतनवृद्धि का तोहफा दिया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भण्डारगृह निगम की स्थापना दिवस पर निगम अध्यक्ष वोरा ने कर्मचारियों को एक विशेष वेतनवृद्धि का तोहफा दिया।
रायपुर/02.05.2023 छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा ने निगम की स्थापना दिवस के अवसर पर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को एक विशेष वेतनवृद्धि देने की घोषणा की, अपने उद्बोधन में श्री वोरा ने कहा की छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन प्रदेश में 141 शाखाओं तथा 20.56 लाख मे0टन0 वैज्ञानिक भण्डारण क्षमता के साथ प्रदेश की अग्रणी एवं विश्वासनीय भण्डारण एजेंसी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुकि है। श्री वोरा ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी ने उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस कसौटी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूगां तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन को देश में नंबर-1 पर लाने का भरसक प्रयास करूगां। श्री वोरा ने कहा की निगम द्वारा 53 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किये जा रहे मॉडर्न फूड टेस्टिंग लैब माह सितंबर 2023 तक बनकर तैयार होने की पूरी संभावना है, उन्होनें अधिकारियों को लैब की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये, यह मॉडर्न फूड टेस्टिंग लैब निगम एवं प्रदेश के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि होगी। श्री वोरा ने निगम मुख्यालय भवन में तकनीकी सहायकों के लिए लेबोरेटरी इक्विपमेंट्स से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निगम की स्थापना दिवस के अवसर पर श्री वोरा ने निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य तथा निगम की उतरोत्तर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर निगम मुख्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।


Related News

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। मोहन नगर, दुर्ग स्थित कांगला मांझी (आदिवासी समाज) कार्यालय, मंगल भवन एवं…
अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…